अयोध्या : एमएलसी चुनाव में जीत के बाद भाजपा कार्यालय में मना जश्न

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार,अयोध्या। स्नातक एमएलसी चुनाव में भाजपा प्रत्याशी देवेन्द्र प्रताप सिंह की जीत के बाद सिविल लाइन स्थित भाजपा कार्यालय में जश्न का माहौल देखा गया। लोगों ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार किया। इस दौरान पटाखे दगाकर जश्न मनाया गया।

भाजपा जिलाध्यक्ष संजीव सिंह ने कहा कि केंद्र व प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं व भाजपा की नीतियों को लेकर जनता ने समर्थन के रूप में विजय दी है। पूर्व जिलाध्यक्ष अवधेश पांडेय बादल ने कहा कि युवाओं के बेहतर भविष्य के लिए सरकार ने योजनाओं की श्रृंखलाएं प्रदान की है।

शिक्षक नेता विश्वनाथ सिंह ने कहा कि शिक्षा व चिकित्सा के क्षेत्र में सरकार ने सराहनीय कदम उठाये हैं। प्रोफेसर कृष्ण मुरारी सिंह, राजेश सिंह, डॉ. राकेश मणि त्रिपाठी, प्रधान अनूप सिंह रानू, जय प्रकाश श्रीवास्तव, अजय बच्चा श्रीवास्तव, बब्लू मिश्रा, विशम्भर सिंह, बृजेश सिंह उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें : बहराइच : डेढ़ वर्षीय बालिका को बूस्टर डोज लगने पर पैर में आई सूजन, मौत

संबंधित समाचार