Banda Crime : जंगल में मिला महिला का अधजला शव, हत्या की आशंका, घटनास्थल पर पहुंची पुलिस
Banda Crime बांदा में जंगल में मिला महिला का अधजला शव।
Banda Crime बांदा के शहर कोतवाली क्षेत्र के कनवारा गांव के पास जंगल में एक महिला का अधजला शव मिला। सूचना पाकर अपर पुलिस अधीक्षक घटनास्थल पर पहुंचे।
बांदा, अमृत विचार। Banda Crime शहर कोतवाली क्षेत्र के कनवारा गांव के पास नदी किनारे जंगल में महिला का अधजला शव पाया गया। पुलिस ने प्रथम दृष्टया हत्या की आशंका जताई है। जानकारी होने पर अपर पुलिस अधीक्षक लक्ष्मी निवास मिश्र, सीओ सिटी अंबुजा त्रिवेदी,शहर कोतवाल श्यामबाबू शुक्ला ने मौके पर पहुंचकर जाँच की।पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
एएसपी लक्ष्मी निवास मिश्र ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि कनवारा गांव में एक महिला का अधजला शव मिला है। कनवारा गांव में एक महिला का अधजला शव मिला है। पुलिस की टीम फौरन मौके पर पहुंची और महिला के बारे में पता लगाना शुरू कर दिया है। जल्द ही महिला की पहचान कर ली जाएगी।
