कानपुर में सांसद सत्यदेव पचौरी प्रेस वार्ता कर बोले- लालइमली के 650 कर्मियों का बकाया 102 करोड़ बजट में पास

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कानपुर में सांसद सत्यदेव पचौरी ने की प्रेस वार्ता।

कानपुर में सांसद सत्यदेव पचौरी ने कहा कि 28 फरवरी 2023 तक एयरपोर्ट काम पूरा होगा। मार्च में उद्घाटन होगा।

कानपुर, अमृत विचार। सांसद सत्यदेव पचौरी ने अमृतकाल का बजट बीआईसी की लालइमली से जुड़े कर्मियों 650 कर्मचारियों के लिए अमृत वर्षा साबित हुआ। उनके बकाया भुगतान के लिए केंद्र सरकार ने अमृतकाल बजट में 102 करोड़ का प्रावधान किया है। भुगतान प्रक्रिया इसी अप्रैल माह से शुरू हो जाएगी। इसके अलावा कानपुर में एयरपोर्ट का काम 28 फरवरी 2023 तक पूरा हो जाएगा। संभावना है कि मार्च माह में उद्घाटन भी संभव है।

पचौरी ने कैम्प कार्यालय में मीडिया से बातचीत करते हुए यह जानकारी दी। वह लंबे समय से इन कर्मियों के बकाया भुगतान के लिए प्रयासरत थे। इस विषय को लेकर बीते तीन साल से कर्मचारियों का आंदोलन जारी थी तो दूसरी तरफ सांसद सत्यदेव पचौरी केंद्र सरकार स्तर पर भुगतान कराने का प्रयास कर रहे थे। 

सांसद का कहना है कि अमृतकाल का बजट में कानपुर स्थित बीआईसी की लालइमली कर्मियों का बकाया वेतन भुगतान का प्रावधान संजीवनी साबित हुआ। इन कर्माचिरयों को बीते 43 महीने से कोई भुगतान नहीं किया जा रहा था। उन्होंने बताया कि अब एकमुश्त भुगतान किया जाएगा। रिटायरमेंट के बाद भी इन्हें एक छदाम नहीं मिल रहा था। इनके तीज त्योहार, बच्चों की पढ़ाई और परवरिश बुरी तरह प्रभावित थी।

उन्होंने बताया कि उन्हें सूचना दी गयी है कि कानपुर में एयरपोर्ट का लंबित काम हर हाल में 28 फरवरी 2023 तक पूरा कर लिया जाएगा। इस बात की पूरी संभावना है कि एयरपोर्ट का उद्घाटन माह मार्च 2023 तक हो जाएगा। सांसद पचौरी ने यह भी बताया कि रामादेवी से शहर से होकर गुजरने वाला एलीवेटेड कॉरीडोर का काम इसी वर्ष 2023 में शुरू हो जाएगा। रेलवे बोर्ड ने इस आशय का प्रस्ताव पास कर दिया है।

रेलवे के पास इस बजट में इतना प्रावधान किया गया है कि धन की अब कोई कमी नहीं होगी। आनंदेश्वर कॉरीडोर निर्माण में एक जगह टैफ्को की जमीन पड़ रही है, एनओसी की जरूरत पड़ेगी जिसके लिए वह संबंधित मंत्रालय के संपर्क में हैं।

उन्होंने बताया कि वर्तमान केन्द्र सरकार समाज के कमजोर वर्गो मजदूरों के प्रति अत्यन्त संवेदनशील है। इसके अलावा के सभी ज्वलंत विषयों को लेकर सरकार के द्वारा जिस उदारता से अपने दायित्व का निर्वाह करते हुए अर्थव्यवस्था को बल प्रदान किया है। केंद्र सरकार का अत्यन्त सराहनीय है। जिसके लिए सांसद ने सरकार का आभार भी व्यक्त किया है। उन्होंने यह भी दावा किया कि उनके कार्यकाल में कानपुर के विकास के लिए बहुत से ऐसे कार्य हुए हैं हुए हैं जिनका सीधा लाभ जनता को मिल रहा है।

संबंधित समाचार