बरेली: यातायात नियम तोड़ने पर की जा रही कार्रवाई, काटे जा रहे चालान

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली,अमृत विचार। लगातार लोगों को यातायात  नियमों के प्रति जागरूक किया जा रहा है। ताकि लोग जागरूक हो सकें। इसके साथ ही अभियान चलाकर नियम तोड़ने वाले वाहन सवारों के चालान भी काटे जा रहे हैं। बता दें कि आज यातायात माह का समापन है। शासन के निर्देश पर जिले में सड़क सुरक्षा माह मनाया जा रहा है। जिसको लेकर सभी सरकारी विभागों की तरफ से जागरूकता को लेकर कार्यक्रम किए जा रहे हैं।

ये भी पढ़ें- पार्टी के बूथ और जमीनी कार्यकर्ता रीढ़ की हड्डी होते है: संतोष गंगवार

सड़क सुरक्षा माह के तहत आरटीओ प्रवर्तन दिनेश कुमार सिंह के निर्देश पर शहर के विभिन्न सड़कों पर अभियान चला जा रहा है। ओवरलोड वाहनों के साथ नियम तोड़ने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही है। इसके अलावा प्रदूषण फैला रहे वाहनों और हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट नहीं लगी होने वाले कॉर्मिशयल वाहनों के चालान किए जा रहे हैं। 

ये भी पढ़ें- बरेली: एलायंस बिल्डर्स युवराज सिंह और रमनदीप की कोठियों को पुलिस ने किया सील

 

संबंधित समाचार