बरेली: कैंसर मरीजों के इलाज में मिलेगी 10 फीसदी की छूट

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

एसआरएमएस मेडिकल कॉलेज ने किया कैंसर विजेताओं का सम्मान

बरेली, अमृत विचार। श्रीराममूर्ति स्मारक इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज की ओर से विश्व कैंसर दिवस पर शनिवार को कैंसर से जंग लड़कर मात देने वाले विजेताओं का सम्मान किया गया। कैंसर विजेताओं ने बीमारी की जानकारी और इसके उपचार के दौरान के अपने अनुभव साझा किए।

एसआरएमएस ट्रस्ट संस्थापक और चेयरमैन देवमूर्ति ने सभी कैंसर मरीजों को दूसरों को जागरूक करने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि 2007 में स्थापित कैंसर इंस्टीट्यूट में करीब 35 हजार मरीजों का इलाज किया गया। उन्होंने यहां कैंसर का इलाज करवा चुके सभी मरीजों और उनके परिवार वालों को सभी तरह के इलाज पर 31 जनवरी 2024 तक 10 फीसदी छूट देने की घोषणा की। मेडिकल कॉलेज के डायरेक्टर एडमिनिस्ट्रेशन आदित्य मूर्ति ने कहा कि कैंसर जैसी महामारी का सफल इलाज कर आज संकल्प पूरे होते देख सुकून मिलता है।

मेडिकल सुपरिटेंडेंट डा. आरपी सिंह, आरआर कैंसर इंस्टीट्यूट एंड रिसर्च सेंटर के विभागाध्यक्ष डा. पियूष अग्रवाल ने भी अहम जानकारी दी। इस मौके पर मेडिकल कालेज के प्रिंसिपल डा. एसबी गुप्ता, डा. महेंद्र सिंह बडोला, डा. अरविंद सिंह चौहान, डा. पवन मेहरोत्रा, डा. आयुष गर्ग, डा. शुभांशु गुप्ता, डा. रोहित शर्मा, डा. नीलिमा मेहरोत्रा, कैंसर सेंटर की टीम और सभी विभागाध्यक्ष मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें- बरेली: World Cancer Day पर हुआ कार्यक्रम, समय से इलाज ही कैंसर के खिलाफ सबसे बड़ा हथियार

 

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

कांवड़ यात्रा को लेकर लखनऊ में सख्ती, मुख्य मार्गों पर बंद रहेंगी नॉनवेज की दुकानें; FSDA करेगा खाद्य पदार्थों की जांच
CJP Protest: CJP का रुख बरकरार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे से कम कुछ स्वीकार नहीं, जानें CJP के प्रदर्शन पर क्या बोले RSS नेता इंद्रेश कुमार
लखनऊ में भोजपुरी अभिनेत्री ने दर्ज कराया साइबर फ्रॉड का केस, बेटी की AI से अश्लील वीडियो वायरल करने का आरोप 
हरदोई सड़क हादसा: तेज रफ्तार बनी जानलेवा, पेड़ से टकराई बाइक; किसान की दर्दनाक मौत
Parliament Monsoon Session Day 5: राज्यसभा में हंगामे के बाद कार्यवाही दोपहर 2 बजे तक स्थगित, CJP से बातचीत के लिए कंस्टीट्यूशन क्लब पहुंचे जेपी नड्डा