Chitrakoot : ट्रकों की जांच को लेकर ARTO से भिड़े लोग, Video Viral होने पर बैकफुट में आई पुलिस, चार को दबोचा
चित्रकूट में एआरटीओ से भिड़ने पर चार आरोपी गिरफ्तार।
चित्रकूट में ट्रकों की जांच को लेकर एआरटीओ से ग्रामीण भिड़ गए। इधर, घटना का वीडियो वायरल होने पर पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
चित्रकूट, अमृत विचार। अवैध परिवहन की जांच को पहुंचे सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी विवेक शुक्ला से ट्रक मालिक और गांववाले भिड़ गए। एआरटीओ ने इस संबंध में भरतकूप थाने में लगभग पंद्रह लोगों पर रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने चार लोगों को हिरासत में लिया है। घटना का वीडियो भी वायरल हुआ है।
भरतकूप थानांतर्गत गोंडा गांव में तिराहे पर शनिवार दोपहर सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी ट्रकों की चेकिंग कर रहे थे। उन्होंने बताया कि इस दौरान दो ट्रकों को रोका और चालकों से अभिलेख मांगे। इस पर चालकों ने आनाकानी की और किसी ने ट्रक मालिकों को भी सूचना दे दी। इस पर मालिकों के साथ साथ मौके पर पहुंच गए। बताया कि जब उन्होंने चालकों को ट्रक में लदा सामान खाली करने को कहा तो ये विवाद करने लगे। हाथापाई भी हुई।
विवाद की सूचना मिलने पर मौके पर पुलिस भी पहुंच गई इस मामले में सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी की तहरीर पर भरतकूप थाने में लगभग पंद्रह लोगों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज की गई है। उधर, विवाद के सोशल मीडिया में वीडियो भी वायरल हुए हैं। एसओ दुर्गेश गुप्ता ने बताया कि चार लोगों को हिरासत में लिया गया है।
