अयोध्या: माघ पूर्णिमा पर श्रद्धालुओं ने सरयू में लगाई आस्था की डुबकी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अयोध्या। माघ पूर्णिमा पर भगवान सूर्य पूर्ण रूप से दक्षिणायण से उत्तरायण हो गए हैं। इसी धार्मिक मान्यताओं को लेकर सुबह पांच बजे से ही श्रद्धालुओं की भारी भीड़ सरयू में स्नान को उमड़ पड़ी। श्रद्धालु प्रमुख मंदिरों में दर्शन पूजन और दान कर रहे हैं। कहा जाता है कि आज के दिन भगवान विष्णु और लक्ष्मी जी की पूजा करने से सभी समस्याओं का समापन होता है।

cats

माघ महीना प्रयागराज के संगम पर कल्पवास और विशेष अनुष्ठान का आयोजन करने की परंपरा चलती आ रही है। इस माघ पूर्णिमा पर इस अनुष्ठान का अंतिम दिन होता है। इस दिन लाखों की संख्या में भक्त गंगा और संगम में स्नान करते हैं। यही कारण है कि बड़ी संख्या में श्रद्धालु प्रयागराज स्नान के बाद सीधे अयोध्या पहुंचते हैं।

cats

सरयू घाट पुरोहित ओमप्रकाश ने बताया कि आज भगवान सूर्य दक्षिणायण से पूरी तरह उत्तरायण आ चुके हैं। आज विशेष यह दिन देवताओं का दिन माना जाता है। बड़ी संख्या में भक्त सरयू के जलधारा में स्नान ध्यान कर रहे हैं। कहा जाता है कि सरयू नदी के जलधारा में सभी तीर्थों का वास होता है। कानपुर से अयोध्या पहुंची महिला श्रद्धालु तरुणा श्रीवास्तव ने कहा कि आज का दिन बहुत ही पवित्र 

यह भी पढ़ें:-गोरखपुर में पति-पत्नी और दो बच्चों की जलकर मौत, एक ही बेड पर मिला सभी का शव, इलाके में सनसनी

संबंधित समाचार