अयोध्या: केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन के अध्यक्ष बने अवि आनंद
अयोध्या, अमृत विचार। फैजाबाद केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह रविवार को शहर के एक होटल में आयोजित हुआ। समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे विधायक वेद प्रकाश गुप्त की उपस्थिति में मुख्य चुनाव अधिकारी रोमी कपूर व चुनाव अधिकारी ओमकार अग्रवाल ने सभी पदाधिकारियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। समारोह में पहुंचे लोगों ने सभी पदाधिकारियों को बधाई दी।
केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन के मीडिया प्रभारी शरद सिंह ने बताया कि नवनिर्वाचित पदाधिकारियों में अध्यक्ष पद पर अवि आनंद, उपाध्यक्ष प्रथम वीरेंद्र कुमार जायसवाल, उपाध्यक्ष द्वितीय राजेंद्र प्रसाद, महामंत्री आनंद अग्रहरि, वरिष्ठ मंत्री शमशेर अली, मंत्री प्रथम शादाब खान, मंत्री द्वितीय रामखेलावन व कोषाध्यक्ष अनूप कुमार सोनी ने शपथ ली।
जबकि कार्यकारिणी सदस्यों में विकास पांडेय, मयंक पाठक, गोपीनाथ गुप्त, मानवेंद्र प्रताप सिंह, शुभम, कृष्ण गोपाल, संजय जायसवाल, राकेश सहदेव, कृष्णानंद यादव, संदीप कुमार श्रीवास्तव व पंकज श्रीवास्तव ने भी पद एवं गोपनीयता की शपथ ली।
कार्यक्रम की अध्यक्षता रोमी कपूर ने किया। सभी पदाधिकारियों को उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के जिलाध्यक्ष कविंद्र साहनी व प्रदेश उपाध्यक्ष प्रकाश कुमार गुप्त ने सम्मानित किया। शहीद स्मारक समिति के कैप्टन जेपी द्विवेदी और ओमप्रकाश सिंह नाहर ने पदाधिकारियों का स्वागत किया।
यह भी पढ़ें:-बहराइच: सड़क हादसों में युवक समेत दो की मौत, सात घायल, एक रेफर
