झारखंड: सेप्टिक टैंक में दम घुटने से छह मजदूरों की मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रांची। झारखंड के देवघर जिले में रविवार को सेप्टिक टैंक की सफाई करने के दौरान 6 मजदूरों की दम घुटने से मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस के मुताबिक, छह मजदूर सफाई करने के लिए सेप्टिक टैंक के अंदर गए थे। मजदूर एक के बाद एक अंदर चले गए और सभी अचेत …

रांची। झारखंड के देवघर जिले में रविवार को सेप्टिक टैंक की सफाई करने के दौरान 6 मजदूरों की दम घुटने से मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस के मुताबिक, छह मजदूर सफाई करने के लिए सेप्टिक टैंक के अंदर गए थे। मजदूर एक के बाद एक अंदर चले गए और सभी अचेत हो गए। उन्हें इलाज के लिए देवघर सदर अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
इससे पहले, 21 जुलाई को गढ़वा जिले में एक सेप्टिक टैंक में एक पिता और पुत्र सहित तीन लोगों की दम घुटने से मौत हो गई थी

संबंधित समाचार