अयोध्या को सर्वोत्तम नगरी बनाना सरकार की प्राथमिकता : ऋषिकेश 

Amrit Vichar Network
Published By Virendra Pandey
On

भाजपा महानगर कार्यसमिति की बैठक सिविल लाइन स्थित भाजपा कार्यालय पर हुई आयोजित

अमृत विचार,अयोध्या। भाजपा महानगर कार्यसमिति की बैठक सिविल लाइन स्थित भाजपा कार्यालय पर आयोजित की गई। बैठक में विभिन्न विषयों पर चर्चा की गयी। तीन सत्रों में बैठक का समापन हुआ, जिसमें राजनीतिक प्रस्ताव डॉ. राकेश मणि त्रिपाठी ने प्रस्तुत किया, जिसका अनुमोदन महानगर अध्यक्ष अभिषेक मिश्र की ओर से किया गया।  

जिला प्रभारी पद्मसेन चौधरी ने कहा कि केंद्र व प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों की वजह से जनता में खुशी का माहौल है। नगर के प्रथम महापौर ऋषिकेश उपाध्याय ने कहा कि विश्व की सर्वोत्तम नगरी अयोध्या को बनाना सरकार की प्राथमिकताओं में है। जिला पंचायत अध्यक्ष रोली सिंह ने कहा कि परिवाहन सुविधा अच्छी होने से रोजगार सृजन होगा। विधायक वेद प्रकाश गुप्त ने कहा कि हम सबका विश्वास हासिल करने के लक्ष्य की ओर तेजी से बढ़ रहे हैं।

प्रस्तावना प्रस्ताव महानगर अध्यक्ष ने दिया। उन्होंने कहा कि समाज का प्रत्येक वर्ग का समर्थन भाजपा को प्राप्त है। द्वितीय सत्र में डाटा प्रबंधन पर शैलेन्द्र कोरी, सहकारिता चुनाव पर उमाशंकर सिंह, सांसद खेल प्रतियोगिता पर रवि शर्मा, बूथ मैपिंग पर प्रतीक श्रीवास्तव, बजट पर चर्चा पर बृजेन्द्र जायसवाल ने अपना उद्बोधन दिया। क्षेत्रीय मंत्री कमलेश श्रीवास्तव, डॉ. बांके बिहारी मणि त्रिपाठी, परमानंद मिश्र, तिलकराम मौर्य, अभय सिंह, दिव्य प्रकाश तिवारी, रवि सोनकर, आलोक द्विवेदी, बालकृष्ण वैश्य, जितेंद्र दुबे, मिंटू प्रधान, डिप्पुल पाण्डेय सहित पार्टी पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं की मौजूदगी रही है।

यह भी पढ़ें : जातियों में बंट गए देवी-देवता और महापुरुष : चंपत राय

संबंधित समाचार