बाजपुरः मारपीट व पथराव मामले में नौ पर केस दर्ज 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बाजपुर, अमृत विचार। रंजिशन घर पर पथराव करने व गाली-गलौज कर मारपीट का आरोप लगाया है। ग्राम टांडा गोरू विक्रमपुर निवासी सरवन सिंह पुत्र दौलत सिंह ने तहरीर में कहा है कि पड़ोसी मोहन सिंह के बेटे कृपाल सिंह के विरुद्ध न्यायिक मजिस्ट्रेट बाजपुर में सरवन सिंह बनाम कृपाल सिंह अंतर्गत मुकदमा विचारधीन है। जिसमें कृपाल सिंह के विरुद्ध न्यायालय द्वारा गैर जमानती वारंट जारी किया गया है। 

आरोप है कि मोहन सिंह व उसके परिवार के सदस्य शमशेर सिंह, कृपाल सिंह, दीप सिंह आए दिन लड़ाई झगड़ा करते हैं। मामला वापस वापस लेने के लिए दबाव बनाते हुए धमकाया जाता है। एक फरवरी को घर पर आकर गाली-गलौज की सरवन की पत्नी बाहर आई तो आरोपियों ने लाठी-डंडों से हमला कर दिया। 

आरोपी के परिवार की महिलाएं माया देवी, आशा देवी, नीतू देवी, मना देवी, आशा देवी आदि ने अपनी छत से उसके घर में पत्थराव किया गया। पुलिस ने तहरीर में नामजद चार पुरुष व पांच महिलाओं के विरुद्ध विभिन्न धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

संबंधित समाचार