हरदोई : खेत में मिला किशोरी का शव, हत्या की आशंका

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार, हरदोई। युवक गांव की किशोरी को अपने साथ भगा ले गया था। जिसे पुलिस ने बरामद कर उसे उसके घर वालों के सुपुर्द कर दिया था। रविवार की देर शाम को उसी किशोरी का शव एक खेत में पड़ा पाया गया। उसके गले में दुपट्टा कसा हुआ था। एसपी राजेश द्विवेदी ने बताया है कि सारे मामले की गहराई से पड़ताल की जा रही है।

बताया गया है कि अरवल थाने के दक्षिणी पुरवा मजरा बानामऊ के बाहर खेत में एक 17 वर्षीय किशोरी का शव पड़ा होने की खबर से इलाके में सनसनी फैल गई। शव की पहचान गांव निवासी कलेक्टर की पुत्री पूजा के रूप में की गई। बताया जा रहा है कि 14 जनवरी को गांव निवासी कमलेश पुत्र राम औतार पूजा को भगा ले गया था। पुलिस ने दी गई तहरीर पर मामला दर्ज करते हुए पूजा को 22 जनवरी को बरामद कर लिया गया था।

उसके बाद 30 जनवरी को उसे उसके घर वालों के सुपुर्द कर दिया था। उसके बाद 1 फरवरी को पूजा दोबारा घर से चली गई थी। जिस पर पुलिस को सूचना दी गई लेकिन उसने कोई ठोस कदम नहीं उठाया। उसके बाद इस तरह की वारदात हो गई। इसका पता होते ही लोग एसपी राजेश द्विवेदी, एएसपी पश्चिमी दुर्गेश कुमार सिंह व सीओ हरपालपुर सत्येन्द्र कुमार सिंह मौके पर पहुंचे। उन्होंने जिस खेत में शव पड़ा हुआ था, वहां की पड़ताल की। एसएचओ सुनील कुमार सिंह को जल्द खुलासे के निर्देश दिए हैं। कमलेश फरार है। उसकी बड़ी सरगर्मी से तलाश की जा रही है।

यह भी पढ़ें : सुलतानपुर : हादसे में तीन की मौत और सात लोग घायल,पसना में बधाई देने जा रहा था परिवार

संबंधित समाचार