उप्र: 75 हजार परीक्षा​र्थियों ने छोड़ी बीएड प्रवेश परीक्षा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ, अमृत विचार। लखनऊ विश्वविद्यालय की ओर आयोजित बीएड की प्रवेश परीक्षा में 75 हजार परीक्षा​र्थियों ने परीक्षा छोड़ दी है। वहीं विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से दावा किया गया है कि परीक्षा में सकुशल संपन्न हुई है, सभी केन्द्रों तैयारियों के मुताबिक किसी भी परीक्षार्थी को समस्या भी नहीं हुई। इस परीक्षा के लिये …

लखनऊ, अमृत विचार। लखनऊ विश्वविद्यालय की ओर आयोजित बीएड की प्रवेश परीक्षा में 75 हजार परीक्षा​र्थियों ने परीक्षा छोड़ दी है। वहीं विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से दावा किया गया है कि परीक्षा में सकुशल संपन्न हुई है, सभी केन्द्रों तैयारियों के मुताबिक किसी भी परीक्षार्थी को समस्या भी नहीं हुई।

इस परीक्षा के लिये प्रदेश के 73 जनपदों में 14 नोडल केन्द्र 4 उप-नोडल केन्द्र बनाये गये थे। प्रदेश के 1089 केन्द्रों पर कुल 4,31,904 परीक्षार्थी शामिल होने थे, जिसमें से लगभग 3,57,064 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल हुए और उपस्थिति लगभग 82.67 प्रतिशत रही। इनमें कई नेत्रहीन अभ्यर्थी भी शामिल थे जिन्हें नियमानुसार परीक्षा-केन्द्र पर अतिरिक्तसमय देते हुए श्रुतलेखक भी उपलब्ध कराया गया। अलग-अलग केन्द्रों पर कतिपय अभ्यर्थी ऐसे पाये गए जिनका शारीरिक तापमान सामान्य से अधिक पाये जाने के कारण उन्हें आइसोलेटेड कक्ष में बैठाकर परीक्षा सम्पन्न करवायी गयी।

कोविड-19 के कारण बदली हुयी परिस्थितियों को देखते हुए सभी अभ्यर्थियों, कक्ष-निरीक्षकों और नोडल अधिकारियों की सुरक्षा के सभी प्रोटोकाॅल एवं निर्देशों का कठोरता से पालन कराया गया। प्रत्येक परीक्षा-केन्द्र पर सीसीटीवी कैमरे, राउटर आदि की समुचित व्यवस्था की गयी थी। पूरे प्रदेश के सभी केन्द्रों पर हो रही परीक्षा पर लखनऊ विश्वविद्यालय में स्थापित किये गये कमान्ड नियंत्रण-कक्ष की सहायता से कड़ी नजररखी गयी। किसी भी परीक्षा-केन्द्र पर कोई अप्रिय घटना की सूचना नहीं मिली है।

मेरठ में फर्जी प्रवेशपत्र के साथ पकड़ी गयी महिला
मेरठ केन्द्र पर एक महिला अभ्यर्थी की ओर से फर्जी प्रवेश-पत्र की सहायता से परीक्षा देने की कोशिश की जिसे पकड़ लिया गया। स्थानीय अधिकारियों ने यह सूचना लखनऊ विश्वविद्यालय को भेजा जिसके बाद प्रवेश पत्र का मिलान किया गया तो वह फर्जी निकला।

संबंधित समाचार