बरेली: कांग्रेस पार्टी ने भाजपा सरकार के खिलाफ किया प्रदर्शन

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। अडानी ग्रुप को लेकर हिंडनबर्ग की रिपोर्ट आने के बाद देश भर में हंगामा मचा हुआ है। संदन से सड़क तक विपक्ष इस मुद्दे पर भाजपा सरकार को घेरने में जुटा हुआ है। साथ ही सदन में चर्चा की मांग कर रहा है। वहीं इसको लेकर सोमवार को बरेली में चौकी चौराहा स्थित सेठ दामोदर स्वरूप पार्क में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने धरना प्रदर्शन किया और राष्ट्रपति को संबोधित एक ज्ञापन प्रशासनिक अधिकारी को सौंपा।

वहीं, कांग्रेसियों ने नारे लगाते हुए भाजपा पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार में बैंक एलआईसी और अन्य कंपनियों को बेचने का काम किया जा रहा है। इस दौरान मोदी सरकार पर चुनिंदा अरबपतियों को फायदा पहुंचाने और हिंडनबर्ग रिसर्च रिपोर्ट की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की गई है।

कांग्रेसियों ने कहा कि मोदी सरकार ने भारतीय स्टेट बैंक, सार्वजनिक बैंकों और एलआईसी का अडानी ग्रुप में जोखिम भरा निवेश कराया, जिससे एलआईसी के 29 करोड़ पॉलिसी धारकों और भारतीय स्टेट बैंक के 45 करोड़ खाताधारकों पर इसका प्रतिकूल प्रभाव पड़ा है। जबकि एलआईसी के 39 करोड़ पॉलिसी धारकों और निवेशकों को लगभग 33 हजार करोड़ का नुकसान हुआ है।

वहीं अडानी ग्रुप पर भारतीय बैंकों का करीब 80 हजार करोड़ बकाया है। कांग्रेसियों ने आरोप लगाते हुए कहा कि मोदी सरकार ने जबरदस्ती अपने सबसे अच्छे दोस्त की मदद करने के इरादे स‍े भारतीय स्टेट बैंक, सार्वजनिक बैंकों और एलआईसी का अडानी ग्रुप में निवेश कराया। जिससे करोड़ों लोगों के रुपए खतरे में पड़ गए हैं।

से में कांग्रेस की मांग है कि भाजपा सरकार इस मामले पर सदन में चर्चा करे। साथ ही सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश या एक संयुक्त संसदीय कमेटी यानी जेपीसी से हिंडनबर्ग रिसर्च रिपोर्ट की निष्पक्ष जांच कराई जाए। इसके अलावा निवेशकों की सुरक्षा के लिए उचित कदम उठाए जाएं।

इस मौके पर कांग्रेस के जिलाध्यक्ष अशफाक सकलेनी महानगर अध्यक्ष अजय शुक्ला प्रदेश प्रवक्ता डॉक्टर के पी त्रिपाठी जिला प्रवक्ता पंडित राज शर्मा समेत अन्य कांग्रेसी मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें- बरेली : सिविल डिफेंस ने लगाया वैक्सिनेशन कैंप, लगाई जा रहीं बूस्टर डोज

संबंधित समाचार