बाराबंकी: अधिवक्ताओं ने स्वामी प्रसाद मौर्य के खिलाफ खोला मोर्चा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रामसनेहीघाट, बाराबंकी। सोमवार को तहसील रामसनेहीघाट में बार एसोसिएशन द्वारा संघ भवन मे अधिवक्ताओं की  एक सभा की गई।जिसमें स्वामी प्रसाद मौर्य द्वारा पवित्र ग्रंथ रामचरितमानस पर अनुचित  टिप्पणी किए जाने को लेकर विचार किया गया। और साथ में  एसडीएम राम आसरे वर्मा  को ज्ञापन सौंपा गया।और विधिक कार्यवाही न होने के कारण समस्त अधिवक्ता सोमवार को कोई भी कार्य नहीं करेंगे।

अधिवक्ताओं ने कहा कि गोस्वामी तुलसीदास द्वारा रचित श्री रामचरितमानस सनातन हिंदू धर्म का आस्था का प्रतीक है और प्रत्येक सनातनी की प्राणवायु है। उनके द्वारा रामचरितमानस में रचित चौपाइयों की गलत व्याख्या कर देश में सनातन धर्म को विकृत करने की कोशिश की गई है। उनकी जल्दी गिरफ्तारी होनी चाहिए।

यह भी पढ़ें:-सोनभद्र: जन्मदिन समारोह से लौट रहे बाइक सावर तीन दोस्तों की सड़क हादसे में मौत

संबंधित समाचार