कांग्रेस और कम्युनिस्ट इकट्ठा होकर फिर से त्रिपुरा को तबाह करने के लिए निकले हैं : अमित शाह

Amrit Vichar Network
Published By Vishal Singh
On

अगरतला। त्रिपुरा के खोवाई में विजय संकल्प जनसभा को संबोधित करते हुए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि कांग्रेस और कम्युनिस्ट इकट्ठा होकर फिर से त्रिपुरा को तबाह करने के लिए निकले हैं। कम्युनिस्ट शासन क्रिमिनलों (अपराधियों) का शासन था और कांग्रेस का शासन भ्रष्ट शासन था। 

भाजपा ने 5 साल में वामपंथियों के 27 साल के कुशासन को बदलने का काम किया। 27 साल से त्रिपुरा में हिंसा का तांडव चल रहा था, उसको बदलने का काम भाजपा ने किया।जो 27 साल से जनजातीय भाई-बहनों के साथ अन्याय हो रहा था, उस अन्याय को समाप्त करने का काम किया।  

वामपंथी घोटाला करते थे और कांग्रेस घपला करती थी, आज दोनों एक साथ हो गए हैं। जबकि भाजपा पर घोटाले का एक भी आरोप कोई नहीं लगा सकता। भाजपा ने मोदी जी के नेतृत्व में पारदर्शी सरकार चलाई है, गरीबों का कल्याण करने वाली सरकार चलाई है। पूर्वोत्तर आज उग्रवाद की जगह विकास के रास्ते पर चल रहा है। एयरपोर्ट बन रहे हैं, सड़कें बन रही हैं, रेल पहुंच रही है।ये सारा काम भाजपा सरकार ने किया है। 

भाजपा ने जनजातीय गौरव के लिए ढेर सारे काम किए हैं।  75 साल में कभी भी इस देश के राष्ट्रपति पद पर कोई जनजातीय समुदाय का बेटा या बेटी नहीं पहुंचा। मोदी सरकार ने द्रौपदी मुर्मू को राष्ट्रपति बनाकर जनजातीय समुदाय को सम्मानित किया है।

ये भी पढ़ें :  अमित शाह बोले- HIRA की तर्ज पर हमने त्रिपुरा को विकसित किया, देखें VIDEO

संबंधित समाचार