श्रावस्ती : नन्ही बहन ने भाई की कलाई पर बांधी राखी, आरती उतारकर लगाया चंदन का तिलक

Amrit Vichar Network
Edited By Virendra Pandey
On

श्रावस्ती, अमृत विचार: रक्षाबंधन का पर्व शुक्रवार को जिले में प्रेम, विश्वास और स्नेह के साथ मनाया जा रहा है। सुबह से ही बहनें अपने भाइयों की कलाई पर राखी बांधकर उनकी लंबी उम्र और सुख-समृद्धि की कामना कर रही हैं। वहीं, भाई भी बहनों को उपहार देकर उनकी रक्षा का संकल्प ले रहे हैं। रक्षाबंधन को भाई-बहन के अटूट प्रेम और विश्वास का प्रतीक माना जाता है।


धार्मिक मान्यताओं में भगवान श्रीकृष्ण और द्रौपदी से जुड़ा प्रसंग भी रक्षासूत्र की परंपरा से जोड़ा जाता है। इसी भाव के साथ सदियों से बहनें अपने भाइयों की कलाई पर राखी बांधकर उनके सुखी और सुरक्षित जीवन की कामना करती आ रही हैं। इसी कामना के साथ जब नन्हीं बच्ची ने भाई की सूनी कलाई पर रक्षा सूत्र बांधकर आरती उतारा तो भाई भी अपना कर्तव्य निभाना नहीं भूला।

यह भी पढ़ें : हाथ नहीं तो क्या हुआ, पैरों से भाई को बांधी राखी, भाई-बहन का भावुक करने वाला वीडियो वायरल

संबंधित समाचार