पीलीभीत: जहानाबाद में सक्रिय हुए गोमांस तस्कर, रहपुरा के खेत में मिले अवशेष 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

एक दिन पहले ही एडीजी ने गोकशी करने वालों पर दिए थे सख्त कार्रवाई के निर्देश 

पीलीभीत/ललौरीखेड़ा, अमृत विचार। अभी एक दिन पहले ही ऑनलाइन क्लास लेकर एडीजी ने जनपद पुलिस को गोकशी की रोकथाम का पाठ पढ़ाया। जनपद पुलिस ने भी हामी भरते हुए की गई कार्रवाई के गुडवर्क गिनाए। जिसके बाद गोमांस तस्कर सक्रिय हुए और नहर पुलिया से सटे खेत में गोवंश की हत्या कर दी गई। खेत में अवशेष मिलने पर हड़कंप मच गया। जहानाबाद पुलिस अज्ञात पर रिपोर्ट दर्ज कर मामले की छानबीन में जुट गई है। 

घटना जहानाबाद थाना क्षेत्र के रहपुरा गांव की है। यहां पर एक गन्ने के खेत में सोमवार सुबह गोवंशीय पशु के अवशेष पड़े मिले। सुबह ग्रामीण खेतों की तरफ पहुंचे तो गोवंश के अवशेष पर नजर पड़ी। जिसके बाद गोकशी का शोर मचा और मौके पर भीड़ जमा हो गई। घटना पर नाराजगी जताते हुए ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी।

जहानाबाद पुलिस मौके पर पहुंची और पड़ताल शुरू कर दी। पहले पुलिस मामले को दबाने का प्रयास करती रही। मगर सोशल मीडिया पर घटना का शोर मच गया। फिर पशु चिकित्सक को बुलकर अवशेष का परीक्षण कराया गया। उसके बाद उन्हें दफन करा दिया गया। कयास लगाए जा रहे हैं कि बीती रात किसी आवारा पशु को पकड़कर तस्करों ने खेत में ही हत्या की और मांस तस्करी के लिए ले गए। फिलहाल, पुलिस अभी तक कुछ खास सुराग नहीं लगा सकी है। 

एक खेत में गोवंशीय पशु के अवशेष मिले हैं। इसकी सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर गई थी। अज्ञात पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। छानबीन चल रही है, जल्द खुलासा किया जाएगा - प्रभास चंद, इंस्पेक्टर जहानाबाद।

ये भी पढ़ें- पीलीभीत: 10 हजार के नकली नोट के साथ STF बरेली ने धरे चार सौदागर, भेजा जेल

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

Parliament Monsoon Session Day 5: राज्यसभा में हंगामे के बाद कार्यवाही दोपहर 2 बजे तक स्थगित, CJP से बातचीत के लिए कंस्टीट्यूशन क्लब पहुंचे जेपी नड्डा
गोमती नदी में उतरकर किसानों का अनोखा प्रदर्शन, 40 मिनट तक पानी में खड़े रहे; प्रशासन को सौंपा 108 सूत्रीय ज्ञापन
Ken-Betwa Project: मध्य प्रदेश के अमित भटनागर ने खत्म किया 18 दिन बाद अपना अनशन, मां के कहने पर लिया फैसला; जानिए पूरा मामला
UP T20 League 2026: आज होगा मिनी ऑक्शन, 250 से ज्यादा खिलाड़ियों पर लगेगी बोली; नोएडा के पास सबसे बड़ा पर्स
श्रावण मास 2026: काशी में सुरक्षा का मेगा प्लान, वाराणसी 5 जोन और 15 सेक्टर में बंटेगा; 5,000 पुलिसकर्मी रहेंगे तैनात