शान्तिपुरीः नदी के किनारे मगरमच्छ दिखने से हड़कंप

Amrit Vichar Network
Published By Amrit Vichar
On

शान्तिपुरी, अमृत विचार। शान्तिपुरी में कई दिनों बाद खिली धूप से मौसम में आए बदलाव का असर इंसानों के साथ-साथ ही जंगली जीव जंतुओं पर भी दिखाई देने लगा है। सोमवार को जवाहरनगर सत्संग आश्रम में काली नदी के किनारे कुछ मगरमच्छ धूप सेंकते नजर आए। जैसे ही ग्रामीणों की नजर उन पर पड़ी तो दूर से ही उन्होंने मगरमच्छ को कैमरे में कैद कर लिया। 

स्थानीय ग्रामीण देवेंद्र सिंह कोरंगा सोमवार को दोपहर साढ़े बारह बजे अपने खेतों को देखने के लिए गए थे। जहां अचानक उनकी नजर खेत के किनारे काली नदी किनारे धूप सेंक रहे मगरमच्छ पर पड़ी। जिसकी जानकारी उन्होंने स्थानीय ग्रामीणों को दी। उन्होंने बताया कि इस नदी में कई मगरमच्छ किनारे पर धूप सेंकने के लिए आते रहते हैं। जो ग्रामीणों के लिए खतरा भी बने हुए हैं। 

शान्तिपुरी में पूरब व पश्चिम में बहने वाली दोनों पहा नहरों में बीते कई वर्षों से विशालकाय मगरमछ कई बार देखे गये हैं और कई बार वनविभाग ने उन्हें रेस्क्यू कर सुरक्षित स्थानों पर छोड़ा जा चुका है।

संबंधित समाचार