मुरादाबाद: चोरी की पांच बाइकों समेत चार ऑटो लिफ्टर गिरफ्तार

Amrit Vichar Network
Published By Amrit Vichar
On

बीएसएफ का फिजिकल टेस्ट पास कर चुका है एक आरोपी, वाहन चोरों के पांचवें साथी की तलाश में जुटी मझोला पुलिस

मुरादाबाद, अमृत विचार। मझोला पुलिस ने अलग-अलग स्थानों से चोरी की गईं पांच बाइकों के साथ चार वाहन चोरों को गिरफ्तार किया है। जबकि, एक आरोपी फरार है। एसपी सिटी ने वाहन बरामद कर चोरों को पकड़ने वाली पुलिस टीम को पुरस्कार देने का ऐलान किया है।

एसपी सिटी अखिलेश भदौरिया ने बताया कि अपराध और अपराधियों पर अंकुश लगाने के लिए अभियान चलाया जा रहा है। इसी के तहत इंस्पेक्टर मझोला धनंजय सिंह, उपनिरीक्षक योगेश कुमार और मोहम्मद यासीन रविवार की शाम टीम के साथ सोनकपुर फ्लाइओवर के पास वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। तभी मुखबिर ने सूचना दी कि चार युवक चोरी की चार बाइकों को बेचने के लिए ले जा रहे हैं।

 कुछ देर बाद उधर से चार बाइकों पर सवार संदिग्ध युवकों को रोक कर पूछताछ की तो वह सकपका गए। चारों बाइकों के अभिलेख नहीं दिखा पाए। थाने ले जाकर कड़ाई से पूछताछ की तो युवकों ने स्वीकार किया बाइकों को उन्होंने अलग-अलग स्थानों से चोरी किया था। आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने एमडीए के बंद फ्लैट में खड़ी एक और बाइक बरामद की। 

आरोपियों ने अपने नाम मझोला की बैंक कालोनी ट्रिपल स्टोरी कांशीराम नगर निवासी अरुण, डूडा कालोनी बुद्धि विहार निवासी सनी, गोविंद नगर देहरी गांव रोड कटघर निवासी अमन और कांशीरामनगर मझोला निवासी सुमित शर्मा बताए। इंस्पेक्टर धनंजय सिंह ने बताया कि आरोपी अमन बीकॉम का छात्र है। इसके साथ ही वह बीएसएफ की शारीरिक परीक्षा भी उत्तीर्ण कर चुका है। 

जबकि अरुण 10वीं, सनी 11वीं और सुमित 9वीं कक्षा तक शिक्षित है। सभी आरोपी मध्यम वर्गीय परिवारों से ताल्लुक रखते हैं। अपने शौक पूरा करने के लिए वाहन चोरी करते थे। इसके बाद उन पर दूसरे वाहनों की नंबर प्लेट लगाकर क्षेत्र में बेच देते थे। पुलिस ने चारों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर अदालत में पेश किया। जहां से उन्हें जेल भेज दिया।

ये भी पढ़ें:- मुरादाबाद: फ्लिपकार्ट के दो डिलीवरी ब्वॉय चोरी के मोबाइल समेत गिरफ्तार

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

Lucknow Fire Tragedy : लखनऊ पहुंचे रक्षामंत्री राजनाथ सिंह, घटनास्थल का लिया जायजा, पीड़ितों से भी करेंगे मुलाकात
Lucknow Fire Tragedy : अलीगंज कोचिंग सेंटर अग्निकांड में अबतक 18 की मौत, CM ने की हाई लेवल मीटिंग, दो सदस्यीय एसआईटी गठित
Lucknow Fire Tragedy : 14 मिनट में पहुंचीं 22 एंबुलेंस, हादसे के बाद अलर्ट मोड में 108-102 सेवाएं, घायलों को तत्काल ट्रॉमा सेंटर पहुंचाया गया
Lucknow Fire Tragedy : ट्रॉमा सेंटर में चीखें, आंसू और टूटते सपने... अपनों की तलाश में भटकते परिजनों की सिसकियों से गूंज उठा परिसर
लखनऊ अग्निकांड : नक्शे से अलग हुआ था निर्माण, फायर एनओसी भी नहीं, जांच में सामने आई बड़ी लापरवाही