बरेली: गीता के महत्व के बारे में बताया

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार : माधवबाड़ी स्थित श्री रामायण मंदिर में तीन दिवसीय गीता ज्ञान महोत्सव का आयोजन हो रहा है। दूसरे दिन सोमवार को ज्ञानानंद महाराज ने श्रीमद्भावगत गीता का विस्तृत वर्णन किया। श्रद्धालु जयश्री कृष्णा- राधे का उद्धोष करते रहे। जिससे वातावरण भक्तिमय हो गया।

ज्ञानानंद महाराज ने कहा कि भागवत पुराण वह है, जिसमें प्रभु की चर्चा है। गीता में स्वयं ईश्वर ने अर्जुन को निमित्त बनाकर संसार को उपदेश दिया है। उन्होंने कहा कि तुलसीदास कहते हैं कि मेरे मन राम को भज कर किसने गति नहीं पाई है। कहा कि जो जितनी ऊंचाई पर पहुंचता है, उसकी विनम्रता उतनी ही बढ़नी चाहिए। उतना ही प्रेम बढ़ता है।

ये भी पढ़ें - बरेली: भ्रूण लिंग की जांच पर कोपल अस्पताल का अल्ट्रासाउंड सेंटर सील

संबंधित समाचार