रायबरेली: अपनी मांग को लेकर हड़ताल पर रहे अधिवक्ता, सौंपा ज्ञापन

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

ऊंचाहार (रायबरेली) अमृत विचार। अपनी विभिन्न मांगों को लेकर मंगलवार को भी तहसील के अधिवक्ता हड़ताल पर रहे। बार एसोसिएशन ने एक ज्ञापन उप जिलाधिकारी को सौंपकर शासन से अपनी मांग पर जल्द विचार करने का आह्वान किया है। तहसील बार एसोसिएशन के अध्यक्ष शिव गोपाल सिंह के नेतृत्व में तहसील के अधिवक्ताओं ने मंगलवार को एक ज्ञापन सौंपा है। 

cats

ज्ञापन में कहा गया है कि प्रदेश संगठन की प्रमुख मांगों जिसमें अधिवक्ताओं का पांच लाख रुपए का मुख्य चिकित्सा बीमा, अधिवक्ता कल्याण निधि में लंबित मामलों के निस्तारण, विभिन्न न्यायालयों में अधिवक्ताओं के चेंबर का निर्माण, अधिवक्ताओं और पत्रकारों की मृत्यु के उपरांत एक समान धनराशि का भुगतान, 60 वर्ष से अधिक आयु के अधिवक्ताओं को पेंशन आदि मांग शामिल है। 

अपनी मांगों को लेकर अधिवक्ता दिन भर न्यायिक कार्य से विरत रहे। इस मौके पर प्रमुख रूप से अवधेश यादव, चंद्रमणि त्रिपाठी, महेश द्विवेदी, राकेश उपाध्याय,  रज्जन मिश्रा ,धर्मेश पाठक, दिनेश त्रिपाठी, जय बहादुर मौर्या, राजेंद्र कुमार शुक्ला, राकेश कुमार, गिरीश चंद दिवेदी ,राम सिंह ,विमल कुमार शुक्ला, मनोज कुमार शुक्ला, शुभम मिश्रा, संदीप सिंह ,राकेश कुमार पांडेय आदि मौजूद थे।

यह भी पढ़ें:-NTPC ऊंचाहार प्रबंधन पर पूर्व संविदाकर्मी का गंभीर आरोप, कहा- राख निस्तारण में अधिकारी करते हैं बड़ा खेल

संबंधित समाचार