पेरू में लगातार बारिश के कारण भूस्खलन से 36 लोगों की मौत, सड़कें बाधित... मदद की अपील

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लीमा। दक्षिणी पेरू के कई गांवों में लगातार बारिश के कारण हुए भूस्खलन से कम से कम 36 लोगों की मौत हो गई। अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी। कैमाना प्रांत में मारियानो निकोलस वाल्कारसेल नगर पालिका के नागरिक रक्षा अधिकारी विल्सन गुतिरेज ने स्थानीय रेडियो ‘आरपीपी’ को बताया कि मिस्की नामक एक दूरस्थ क्षेत्र में 36 शव बरामद किए गए हैं। 

इनमें से पांच लोग एक वैन में सवार थे, जो भूस्खलन के बाद मिट्टी के तेज बहाव से नदी में जा गिरी। स्थानीय अधिकारियों ने मलबे के कारण एक मुख्य मार्ग पर करीब तीन किलोमीटर तक अवरूद्ध क्षेत्र को साफ करने के लिए मदद की अपील की है।

 नागरिक सुरक्षा अधिकारियों ने बताया कि भूस्खलन के बाद 630 मकान क्षतिग्रस्त होने की आशंका है। इससे पुल, सिंचाई की नहरें और सड़कें भी प्रभावित हुई हैं। पेरू में फरवरी के महीने में लगातार बारिश होती है, जो अक्सर घातक भूस्खलन का कारण बनती है।

ये भी पढ़ें:- Earthquake : तुर्की में आज फिर आया भूकंप, पांचवीं बार कांपी धरती, 5000 से अधिक की मौत

संबंधित समाचार