अयोध्या: बीकापुर के दो स्कूलों का पीएम श्री योजना में हुआ चयन
बीकापुर, अयोध्या। शिक्षा क्षेत्र के दो परिषदीय स्कूलों का चयन पीएम श्री योजना के तहत हुआ है। चयनित होने वाले स्कूलों में कंपोजिट विद्यालय कोंछा और कंपोजिट विद्यालय शेरपुर पारा शामिल हैं। खंड शिक्षा अधिकारी अमित श्रीवास्तव द्वारा इसकी पुष्टि की गई है।
बताया गया कि पीएम श्री स्कूल योजना प्रधानमंत्री स्कूल फॉर राइजिंग इंडिया केन्द्र सरकार की एक ऐसी योजना है जिसमें देश के मौजूदा स्कूलों को आदर्श विद्यालय के रूप में विकसित किया जाएगा। प्रथम चरण में योजना को 5 सालों के लिए (2022-2027) लागू किया जाएगा। उन्होंने बताया कि जनपद के अन्य ब्लॉकों में भी परिषदीय स्कूलों का योजना के तहत चयन हुआ है।
यह भी पढ़ें:-बहराइच: छात्रा से कविता सुनकर प्रभारी मंत्री ने दी शाबाशी, सीएचसी और प्राथमिक विद्यालय का किया निरीक्षण
