Kanpur पहुचें जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने पनकी एसटीपी प्लांट का किया निरीक्षण, BJP के पदाधिकारी रहे मौजूद
जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह पहुंचें कानपुर।
कानपुर पहुचें जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने पनका एसटीपी प्लांट का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने नाले और सीवर का पानी साफ कर किसानों को इस्तेमाल करने के लिए देने का आदेश दिया।
कानपुर, अमृत विचार। सिंचाई एवं जल संसाधन मंत्री स्वतंत्र देव सिंह मंगलवार को पनका स्थित सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट (एसटीपी) का निरीक्षण किया। उन्होंने विधायक सुरेंद्र मैथानी के साथ पूरी परियोजना का निरीक्षण कर एसटीपी को दिसंबर तक चालू करने के निर्देश दिए। साथ ही इस एसटीपी से निकलने वाले ट्रीटमेंट वाटर के जरिए इलाके में किसानों की सिंचाई की समस्या के समाधान के लिए भी अधिकारियों को निर्देशित किया।

सिंचाई एवं जल संसाधन मंत्री स्वतंत्र देव सिंह पनकी मंदिर धाम पहुंचे। जहां उन्होंने पनकी बाबा के दर्शन कर प्रसाद ग्रहण किया। जिसके बाद स्वतंत्र देव सिंह पनका स्थित एसटीपी का निरीक्षण करने पहुंचे। साथ ही एसटीपी से पांडु नदी तक ट्रीट करके भेजे जाने वाली व्यवस्था को भी देखा। इस दौरान उन्होंने निर्देश दिए कि दिसंबर तक हर हाल में ट्रीटमेंट प्लांट का काम पूरा हो जाए। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि 30 एमएलडी की क्षमता वाले इस प्लांट में इलाके के और नालों को जोड़ा जाए। इसदौरान उनके साथ क्षेत्रीय विधायक सुरेंद्र मैथानी समेत कई अधिकारी मौजूद रहे।
पांडु नदी में गिर रहे नालों की जांच के आदेश
निरीक्षण के दौरान जल संसाधन मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने फर्रुखाबाद से लेकर कानपुर तक पांडु नदी में गिर रहे नालों की जांच के आदेश दिए। साथ ही उन्होंने कहा कि भविष्य में पांडु नदी में भी गिरने वाले नालों के पानी को ट्रीटमेंट प्लांट के जरिए साफ करने की योजना तैयार की जाए।
