मुरादाबाद : मांगों के लेकर राष्ट्रीय लोक दल ने कलेक्ट्रेट पर किया प्रदर्शन, दी चेतावनी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुरादाबाद। राष्ट्रीय लोक दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी जयंत सिंह के निर्देश पर किसान संदेश अभियान के अंतर्गत सोमवार को राष्ट्रीय लोक दल के जिलाध्यक्ष अजीत सिंह एडवोकेट के नेतृत्व में जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शन के मुख्य वक्ता प्रदेश प्रवक्ता सचिन चौधरी रहे। इस दौरान जिलाध्यक्ष ने मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा।

सचिन चौधरी ने कहा कि प्रदेश के किसान इस समय बहुत ही लाचार और बेबस है। गन्ने का प्रवेश पत्र 2022-23 लगभग खत्म होने को है। लेकिन, सरकार द्वारा अभी तक गन्ने का लाभकारी मूल्य घोषित नहीं हुआ है।

उन्होंने आगे कहा कि दूसरी तरफ आवारा पशु किसानों की फसल बर्बाद कर रहे हैं। मांग है कि इसका समाधान जल्द से जल्द किया जाए। चेतावनी दी गई कि अगर जल्दी हमारी मांगे पूरी नहीं हुई तो एक बड़ा आंदोलन किया जाएगा।

ये भी पढ़ें :  मुरादाबाद : कलमबंद हड़ताल कर लोकनिर्माण विभाग के कर्मचारियों ने बुलंद की आवाज

 

संबंधित समाचार