राहुल गांधी ने सीएम योगी पर बोला हमला तो डिप्टी सीएम केशव मौर्य ने किया पलटवार, कहा- वापस लें अपना बयान

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और सांसद राहुल गांधी द्वारा यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर की गई टिप्पणी पर प्रदेश के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने नाराजगी जताई और बयान वापस लेने की अपील की है। मीडिया से बात करते हुए केशव मौर्य ने कहा कि राहुल गांधी ने जिस भाषा का इस्तेमाल किया है वह बेहद निंदनीय है।

गौरतलब है कि सोमवार को राहुल गांधी ने भाजपा पर उत्तर प्रदेश में "अधर्म" में लिप्त होने का आरोप लगाया और कहा कि मुख्यमंत्री योगी जिस भाषा का इस्तेमाल करते हैं, उसके लिए उन्हें धार्मिक नेता नहीं हो सकते। राहुल गांधी ने यह बात देश की राजधानी दिल्ली स्थित कॉन्स्टीट्यूशन क्लब में संपन्न भारत जोड़ो यात्रा पर सिविल सोसाइटी के सदस्यों के साथ बातचीत के दौरान कही।

इसके साथ ही राहुल ने आरोप लगाया कि योगी आदित्यनाथ जिस तरह की भाषा का प्रयोग कर रहे हैं, उससे वह गोरखनाथ मठ के इतिहास का "अपमान" कर रहे हैं। बैठक में शामिल एक शख्स ने गांधी के हवाले से कहा, "मुझे खेद है, वह (आदित्यनाथ) धार्मिक नेता नहीं हैं, वह एक आम ठग हैं।"

यह भी पढ़ें:-कानपुरवासियों के लिए अच्छी खबर, खूबसूरत और चौड़ा होगा सरसैया घाट चौराहा, रोजाना डेढ़ लाख से ज्यादा वाहन गुजरते

संबंधित समाचार