अयोध्या: बैसिंह गौशाला में गोबर से बनेगा ईंधन व गौकाष्ठ, नगर आयुक्त ने किया शुभारंभ

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अयोध्या, अमृत विचार। बैसिंह स्थित गौशाला में निकलने वाले गोबर से गौकाष्ठ के साथ ईंधन भी तैयार किया जाएगा। यहां के गोबर का सदुपयोग करने के साथ ईंधन की प्रतिपूर्ति भी होगी। गोबर से गोकाष्ठ बनाकर बेचा जाएगा। गोबर से बने ईंधन का व्यवसायिक प्रतिष्ठानों में भी उपयोग भी किया जा सकेगा। इसके अतिरिक्त अपशिष्ट से वर्मी कम्पोस्ट निर्माण के लिए भी काम होगा। 

नगर आयुक्त विशाल सिंह ने बैसिंह गौशाला में गौकाष्ठ व ईंधन बनाने वाली मशीन का मंगलवार को उदघाटन किया।  उन्होंने कहा कि इस गौशाला को आदर्श गौशाला के रूप में विकसित करने के लिए गोबर से गौकाष्ठ बनाने की मशीन खरीदी गयी है। वर्तमान में 50 बेड से वर्मी कम्पोस्टिंग का कार्य शुरू किया गया है। 

भविष्य में इसमें गोबर की मात्रा के अनुसार वृद्धि करते हुये 500 बेड किये जाने का लक्ष्य है। उन्होंने बताया कि गोकाष्ठ का  उपयोग श्मशान घाटों के साथ ही जाड़े में नगर निगम की ओर से जलाए जाने वाले अलाव में तथा होलिका दहन  में भी किया जाएगा। इस अवसर पर अपर नगर आयुक्त वागीश शुक्ल, उप नगर आयुक्त स्वर्ण सिंह, गौशाला प्रभारी राकेश कुमार वर्मा एवं अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें:-हरदोई: शास्त्रीय गायन में अनुषा त्रिवेदी को मिला पहला स्थान

संबंधित समाचार