रामपुर: गलत खबर चलाने पर यू ट्यूब चैनल को नोटिस जारी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रामपुर, अमृत विचार। कुछ रोज पहले पीठासीन अधिकारी निशांत मान का प्रमोशन करते हुए उनका तबादला मऊ के लिए कर दिया गया था। जब से कोर्ट खाली चल रही है। इस बीच एक यू ट्यूब चैनल की एक खबर जमकर वायरल हो रही है। जिसमें कहा गया है कि आजम खां को सजा देने वाले जज का सीधे तौर पर प्रमोशन कर दिया गया है।

इस  खबर को कोर्ट ने संज्ञान लेते हुए चैनल चलाने वाले को नोटिस जारी किया है। जिसमें 14 फरवरी तक जबाब देना है। अभियोजन अधिकारी अमरनाथ तिवारी ने बताया कि न्यायिक प्रकिया के तहत उनका प्रमोशन हुआ है दा नेशन नाम से कोई चैनल है उस पर भ्रामक खबर चलाई गई है। उसको नोटिस भेजा गया है।

ये भी पढ़ें:- बंटवारे के समय बहावलपुर रियासत में मिली थी रामपुर के लोगों को शरण

संबंधित समाचार