Banda: बाडी अटैकर्स को मात देकर पावर राइडर्स ने जीती एपीएल ट्राफी, विजेता और उप विजेता टीमों को मिला पुरस्कार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बांदा में पावर राइडर्स ने बाडी अटैकर्स को हराया।

बांदा में बाडी अटैकर्स को मात देकर पावर राइडर्स ने एपीएल ट्राफी जीती। जिला पंचायत पूर्व अध्यक्ष ने विजेता और उप विजेता टीमों और उनके खिलाड़ियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया।

बांदा, अमृत विचार। अतर्रा प्रीमियर लीग क्रिकेट टूर्नामेंट के फाइनल मैच में पावर राइडर्स ने बाडी अटैकर्स को 25 रनों से हरा कर अतर्रा प्रीमियर लीग क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल मैच जीत लिया। जयदीप मैच के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी चुने गए। जिला पंचायत पूर्व अध्यक्ष ने विजेता और उप विजेता टीमों और उनके खिलाड़ियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। 

हिंदू इंटर कालेज ग्राउंड में मंगलवार को अतर्रा प्रीमियर लीग क्रिकेट टूर्नामेंट के फाइनल मैच में पावर राइडर्स ने टास जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में 120 रन बनाए। बल्लेबाज जयदीप ने 38 और सचिन यादव ने 36 रनों का योगदान दिया। बाडी अटैकर्स के गेंदबाज सौरभ ने 4 व शुभम दुबे ने दो खिलाड़ियों को आउट किया। लक्ष्य का पीछा करते हुए बाड़ी अटैकर्स टीम मात्र 95 रनों पर आल आउट हो गई। शुभम ने 20 व अस्मित ने 25 रन बनाए। जितेंद्र व श्रेयांश ने तीन-तीन विकेट लिए।

फाइनल मैच में जयदीप प्लेयर आफ मैच चुने गए। जिला पंचायत पूर्व अध्यक्ष महेंद्र सिंह वर्मा ने विजेता , उप विजेता टीमों और खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया। अंपायर अमन सिंह परिहार व कृष्णा तिवारी, कमेंटेटर दीपक श्रीवास्तव और अभिषेक तिवारी रहे। इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष संजय सिंह, पूर्व ब्लाक प्रमुख रणजीत सिंह, दीपक पांडेय, ललित प्रताप, मनोज द्विवेदी, मयंक सिंह, आदित्य त्रिवेदी, अंकुर तिवारी अजय दीक्षित, विवेक मिश्रा, अमन सिंह आदि उपस्थित रहे।

संबंधित समाचार