मेरठ: सब्जी लेने निकले युवक को गोली मारी, हमलावरों की जांच में जुटी पुलिस

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मेरठ, अमृत विचार। मेरठ के मवाना थाना क्षेत्र के मोहल्ला मुन्नालाल निवासी एक युवक को सब्जी लेने के दौरान अज्ञात हमलावरों ने गोली मार दी। गंभीर हालत में युवक को सीएचसी में भर्ती कराया गया। हालत गंभीर देख युवक को मेरठ रेफर कर दिया गया। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। 

मोहल्ला मुन्नालाल निवासी विशाल (24) मंगलवार देर रात घर से सब्जी लेने के लिए निकला था। इस दौरान अज्ञात हमलावरों ने विशाल को गोली मार दी। गोली की आवाज सुनकर बाजार में अफरा तफरी का माहौल उत्पन्न हो गया। आस पास एकत्रित हुए लोगों ने युवक को सीएचसी में भर्ती कराया। जहां, से युवक की हालत गंभीर देख मेरठ अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। विशाल को गोली क्यों मारी और हमलावर कितने थे। इसकी जानकारी पुलिस को अभी नहीं मिल सकी है। परिजनों ने फिलहाल तहरीर नहीं दी है। पुलिस जांच में जुटी है।

यह भी पढ़ें- मेरठ: दुकान के तहखाने से 50 लाख के गहने चोरी, जांच करने पहुंचे SP देहात

संबंधित समाचार