नैनीताल: बैठकी होली की कार्यशाला में महिलाओं ने दी प्रस्तुति

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नैनीताल, अमृत विचार। नैनी महिला जागृति संस्था के तत्वावधान में नगर के ठंडी सड़क स्थित पाषाण देवी मंदिर में महिलाओं की बैठक होली की कार्यशाला शुरू हो गई है। संस्था की अध्यक्ष मंजू रौतेला ने बताया कि 12 फरवरी को उनकी टीम हल्द्वानी में आयोजित होली प्रतियोगिता में भाग लेगी। 25 फरवरी को भीमताल में तथा 26 फरवरी को अल्मोड़ा में आयोजित होली प्रतियोगिता में भाग लेगी। मंगलवार को महिलाओं ने कार्यशाला में होली की शुरुआत गणपति जी को दरबार आओ होली सहित दर्जनों होली गीत प्रस्तुत किए। इसके अलावा उन्होंने एगे बसन्त बहार फागुन महिना रंग की बौछार, रंगे होली कोल्मोहर रिमझिम पड़त पुहार, लला होली खे आयी गयो प्याग संभालो री कुमार गीतों की प्रस्तुति दी।

यह भी पढ़ें: रामनगर: राज्य निर्माण में महिलाओं का खास योगदान 

संबंधित समाचार