रामपुर: आजम का करीबी पूर्व सीओ सिटी आले हसन गिरफ्तार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रामपुर, अमृत विचार। सपा सांसद मोहम्मद आजम खां के करीबी रहे पूर्व सीओ सिटी आले हसन खां को पुलिस ने सोमवार की सुबह 11 बजे कलेक्ट्रेट परिसर से उस समय गिरफ्तार कर लिया जब आले हसन खां कोर्ट में सरेंडर के लिए आ रहे थे। कई मामलों में वांछित चल रहे पूर्व सीओ सिटी की …

रामपुर, अमृत विचार। सपा सांसद मोहम्मद आजम खां के करीबी रहे पूर्व सीओ सिटी आले हसन खां को पुलिस ने सोमवार की सुबह 11 बजे कलेक्ट्रेट परिसर से उस समय गिरफ्तार कर लिया जब आले हसन खां कोर्ट में सरेंडर के लिए आ रहे थे। कई मामलों में वांछित चल रहे पूर्व सीओ सिटी की गिरफ्तारी और कुर्की के आदेश हो चुके हैं।

सूबे में सपा की सरकार के दौरान पूर्व सीओ सिटी का जलवा था। क्योंकि, वह पूर्व कैबिनेट मंत्री मोहम्मद आजम खां के बहुत करीबी थे। पूर्व सीओ सिटी पर किसानों की जमीने कब्जाने, उन्हें घर से उठाकर उन पर मुकदमें लगाने के अलावा डराने, धमकाने, लूटपाट और मकान ध्वस्त कराने के मुकदमें हैं। इन मुकदमों में पूर्व सीओ सिटी वांछित हैं। पूर्व सीओ सिटी को थाना सिविल लाइंस पुलिस गिरफ्तार कर थाने ले गई है और कई मामलों में उनसे पूछताछ की जा रही है। पूछताछ पूरी होने के बाद पुलिस पूर्व सीओ सिटी आले हसन खां को कोर्ट में पेश करेगी।

संबंधित समाचार