मुरादाबाद : मोहन भागवत के बयान से ब्राह्मण समाज नाराज, कलेक्ट्रेट पर किया प्रदर्शन...राष्ट्रपति को भेजा ज्ञापन
मोहन भागवत ने पिछले दिनों बयान दिया था कि जातियां पंडितों की देन हैं। ब्राह्मण महासभा ने भागवत से अपना बयान वापस लेने की मांग की है
मुरादाबाद। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक मोहन भागवत के खिलाफ बुधवार को अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा ने कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। साथ ही मोहन भागवत के खिलाफ नारेबाजी की। इस दौरान मोहन भागवत के खिलाफ राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजा।
ज्ञापन में कहा गया कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक मोहन भागवत द्वारा ब्राह्मणों के संबंध में अनुचित वक्तव्य देते हुए जाति व्यवस्था के लिए ब्राह्मणों को दोषी ठहराया है। जोकि सर्वथा गलत है। इससे ब्राह्मण समाज में आक्रोश व्याप्त है।
मांग की गई कि इस मामले में राष्ट्रपति द्वारा मोहन भागवत को भविष्य में ऐसा बयान दोबारा न देने का निर्देश दिया जाए। ज्ञापन देने वालों में अमित शर्मा, प्रवीण शर्मा, शरद कौशिक, सौरभ पांडे और आकाश शर्मा सहित अन्य लोग शामिल रहे।
बता दें कि मोहन भागवत ने पिछले दिनों बयान दिया था कि जातियां पंडितों की देन हैं। ब्राह्मण महासभा ने भागवत से अपना बयान वापस लेने की मांग की है।
ये भी पढ़ें : मुरादाबाद : कोयला कारोबारी के ढाई करोड़ रुपए हड़पे, पिता-पुत्र पर धोखाधड़ी का केस दर्ज
