मुरादाबाद: संघ प्रमुख के समर्थन में आए बरकतुल्लाह खान, बोले- इंसानियत की बात करते हैं भागवत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुरादाबाद,अमृत विचार। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रमुख मोहन भागवत द्वारा दिए गए जाति वाले बयान का मुरादाबाद की जामा मस्जिद कमेटी के पूर्व सेक्रेटरी बरकतुल्लाह खान ने बयान का समर्थन किया है। बुधवार को बरकतुल्लाह खान ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि मोहन भागवत बुजुर्ग हैं और वो इंसानियत की बात करते हैं।

उन्होंने जाति और पंडितों को लेकर जो बयान दिया, वह उसका समर्थन करते हैं। उन्होंने कहा कि आरएसएस प्रमुख ने इंसानियत की बात कही है। इससे पहले भी मोहन भागवत इस तरह के बयान दे चुके हैं, जो इंसानियत के लिए बेहतर हैं। उन्होंने कहा कि यह जातियां तो इंसानों ने बनाई हैं। मोहन भागवत ने जो यह बात कही है, वह बिल्कुल सही है। बरकतउल्ला ने कहा जो मुसलमान के यहां पैदा हुआ वह मुसलमान हो गया और जो हिंदू के घर पैदा हुआ वह हिंदू हो गया। जातियां कुछ नहीं है सिर्फ इंसानियत है। इंसानियत से बड़ी कोई जाति नहीं है।

यह भी पढ़ें- मुरादाबाद : मोहन भागवत के बयान से ब्राह्मण समाज नाराज, कलेक्ट्रेट पर किया प्रदर्शन...राष्ट्रपति को भेजा ज्ञापन

संबंधित समाचार