बिजनौर: कमरे में रूम हीटर चलाकर सोने से घुटा दम, पांच लोगों की मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बिजनौर,अमृत विचार। कश्मीर में रहकर सैलून चलाने वाले बिजनौर के एक परिवार के 5 लोगों की दम घुटने से मौत हो गई। मरने वालों में दंपति व तीन बच्चे शामिल हैं। ये लोग कमरे में रूम हीटर चलाकर सोए थे। परिवार के लोग शव लाने के लिए कश्मीर के लिए रवाना हो गए हैं। बताया जा रहा है कि मृतकों के शव गुरुवार सवेरे गांव पहुंचने की उम्मीद है। 

यह भी पढ़ें- बिजनौर: पंजाब नेशनल बैंक के अधिकारियों ने मृतक व्यक्ति के नाम से खाता खोल दिया लाखों का ऋण

थाना कोतवाली शहर के गांव मंडावली सैदू निवासी मोहम्मद माजिद अंसारी कश्मीर के कुपवाड़ा जिले की तहसील किसलपुरा में 15 वर्ष से सैलून चलाते हैं। सोमवार को माजिद की पत्नी शाहना ने पुत्र को जन्म दिया था। मंगलवार रात माजिद ने ठंड से बचने के लिए  अपने कमरे में रूम हीटर लगा रखा था।

जिससे घर में सो रहे मोहम्मद माजिद 35 वर्ष, पत्नी शाहना 30 वर्ष व उनके पुत्र फैजान सात वर्ष, अबूजर पांच वर्ष व नवजात सहित पांच लोगों की दम घुटने से मौत हो गई।  माजिद के मंडावली सैदू निवासी उसके भाई मुफ्ती वाजिद ने भाई को कश्मीर में फोन किया तो फोन की घंटी बजती रही फोन किसी ने रिसीव नहीं किया।

जब परिवार के लोगों से बात नहीं हुई तो उन्होंने पास में  रह रहे मंडावली सैदू निवासी मोहम्मद जाहिद व उसके भाई मोहम्मद वसीम को फोन किया । तब उन्होंने घटना के बारे में जाकारी दी।  पता चलते ही परिवार में कोहराम मच गया। । मृतकों के शव गुरुवार सवेरे घर पहुंचने की उम्मीद जताई जा रही है। घटना से गांव में गम का माहौल है।

यह भी पढ़ें- बिजनौर: वारंट तामील कराने गई पुलिस टीम पर हमला, पथराव में थानाध्यक्ष और दो पुलिसकर्मी घायल

संबंधित समाचार