बिजनौर: वारंट तामील कराने गई पुलिस टीम पर हमला, पथराव में थानाध्यक्ष और दो पुलिसकर्मी घायल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

महिलाओं सहित 17 ग्रामीणों को नामजद किया

थाने में कार्रवाई करते घायल पुलिस कर्मी।

हीमपुर दीपा(बिजनौर), अमृत विचार। क्षेत्र के गांव मसीत में हिस्ट्रीशीटर ने ग्रामीणों के साथ मिलकर पुलिस टीम पर जमकर पथराव करते हुए लाठी-डंडों से हमला कर दिया। जिसमें थानाध्यक्ष सहित तीन पुलिसकर्मी घायल हो गए। पुलिस गांव के हिस्ट्रीशीटर के यहां वारंट तामील कराने गई थी। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए महिलाओं सहित 17 ग्रामीणों को नामजद किया है।
     
गांव मसीत में थानाध्यक्ष अजीत रोरिया पुलिस बल के साथ सोमवार रात बदमाश हनीफ के घर अदालत में विचाराधीन मामले में जारी वारंट के आधार पर समन तामील करने गये थे। जब पुलिस हिस्ट्रीशीटर वसीम के घर के सामने पहुंची, तभी सामने से आ रहे  वसीम और ताजिम पुलिस को देखकर काजिम और साजिद के घर में घुस गए और शोर मचा दिया। जैसे ही पुलिस उनको पकड़ने के लिए पहुंची तो दोनों शातिर बदमाश मकान की छत पर चढ़ गए। ग्रामीणों के पहुंचते ही उन्होंने पुलिस पर पथराव शुरू कर दिया और लाठी डंडों से मारपीट करने लगे। 

अफरातफरी के माहौल में हमले में थानाध्यक्ष तथा सिपाही मोहम्मद फैयाज और शिवम घायल हो गए। जिन्हें उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र स्याऊ भेजा गया है। इस दौरान पुलिस ने भी ग्रामीणों और आपराधिक किस्म के लोगों को जमकर पीटा। जिसमें पूर्व प्रधान मोहम्मद यासीन की पत्नी वरीसा तथा उसके दो पुत्र अरमान और उजैब घायल हो गए। हालांकि पुलिस ने ग्रामीणों से मारपीट की घटना से इनकार किया है। पुलिस ने वारदात में शामिल हिस्ट्रीशीटर वसीम, ताजिम, आजम, काला, हनीफ, फहीम, अकरम, आदिल, फैसल, रुखसार, जीनत, कहकशां, नासिर,नौशाद सहित 17 के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।
    
थानाध्यक्ष का कहना है कि वारदात में शामिल अधिकांश लोग गैंगस्टर, हिस्ट्रीशीटर, गोवध, गुंडा एक्ट और हत्या का प्रयास आदि संगीन मामले में थाने में नामजद  हैं। जिनमें हिस्ट्रीशीटर वसीम हत्या का प्रयास, चोरी, गोवध, दुष्कर्म आदि में 11, आजम काला पर चार, अकरम पर तीन, फहीम पर तीन, हनीफ पर गैंगस्टर, गोकशी गुंडा एक्ट आदि के सात मुकदमे थाने में दर्ज हैं। अभी सभी नामजद पुलिस की पकड़ से बाहर हैं ,जिन्हें शीघ्र गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

ये भी पढ़ें:- बिजनौर: पंजाब नेशनल बैंक के अधिकारियों ने मृतक व्यक्ति के नाम से खाता खोल दिया लाखों का ऋण

संबंधित समाचार