लखनऊ: गणतंत्र दिवस परेड में No. 1 आने पर NCC Cadets को किया गया सम्मानित

Amrit Vichar Network
Edited By Ankit Yadav
On

अमृत विचार, लखनऊ। गणतंत्र दिवस के अवसर पर दिल्ली में आयोजित परेड में  पहला स्थान मिलने और गवर्नर हाउस में आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम में सर्वोत्तम स्थान मिलने पर आज राजधानी लखनऊ के 20 यूपी गर्ल्स बटालियन में एनसीसी कैडेट्स को  मेडल और सर्टिफिकेट से सम्मानित किया गया।

एनसीसी कैडेट का सम्मान 20 यूपी गर्ल्स बटालियन के कमान अधिकारी कर्नल विनोद जोशी ने किया। इसके अलावा सम्मान समारोह में कैप्टन डॉ राजश्री, कैप्टन डॉ उषा रानी सिंह, सूबेदार मेजर देव पाल, जीसीआई नंदिता, सिविल स्टाफ, भारतीय थल सेना के प्रशिक्षक और लखनऊ ग्रुप एवं 20 यूपी गर्ल्स बटालियन के कैडेट मौजूद रहे।

WhatsApp Image 2023-02-08 at 3.08.40 PM

बता दें कि गणतंत्र दिवस के अवसर पर लखनऊ में आयोजित परेड में कुल 52 गर्ल्स कैडेटों ने भाग लिया, जिन्हें ड्रिल प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त हुआ है। परेड टुकड़ी में 20 बटालियन ने 9 कैडेट, 19 बटालियन से 16 कैडेट, 63 बटालियन से 4 कैडेट, 64 बटालियन से 5 कैडेट, 67 बटालियन से 21 कैडेट, 39 से 8 कैडेट और 5 एयर से 9 कैडेट ने प्रतिभाग किया। इसके अलावा सीनियर डिवीजन के एनसीसी लड़कों ने भी ड्रिल  प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त किया है।

कमान अधिकारी कर्नल विनोद जोशी ने बताया रोली पांडे नवयुग कन्या महाविद्यालय में यूपीएससी लिखित परीक्षा उत्तीर्ण करने के बाद  38 एसएसबी बोर्ड परीक्षा इलाहाबाद से भी उत्तीर्ण कर लिया है और जल्द ही नेशनल डिफेंस अकैडमी खड़कवासला पुणे में 4 वर्ष की गहन ट्रेनिंग के लिए प्रस्थान करेंगी।

WhatsApp Image 2023-02-08 at 6.02.46 PM

लखनऊ एनसीसी ग्रुप मुख्यालय की दो गर्ल्स कैडेट सीनियर अंडर अफसर कीर्ति राय, भीमराव अंबेडकर विश्वविद्यालय और सीनियर अंडर अफसर वैभवी भट्ट , 67 यूपी एनसीसी बटालियन को नेतृत्व, पहल, लगन और विभिन्न कैंपों से 
बेहतरीन प्रदर्शन के लिए डायरेक्टर जनरल एनसीसी दिल्ली द्वारा प्रशंसा पत्र मेडल और 3000 रुपए से पुरस्कृत किया गया है।

20 यूपी गर्ल्स बटालियन के कमान अधिकारी कर्नल विनोद जोशी ने बताया नारी सशक्तिकरण के लिए बटालियन लगातार विभिन्न क्षेत्रों में प्रयत्नशील है और उन्हें नेतृत्व, पहल और साहस से समाज में आगे बढ़ने के गुर सिखाए जा रहे हैं।  हमें गर्व है गांव देहात की लड़कियां भारतीय थल सेना में अफसर बन कर नेतृत्व कर रही है। कर्नल जोशी ने बताया नारी राष्ट्रीय और समाज के विकास में महत्वपूर्ण स्थान रखती है, उन्हें उचित अवसर की आवश्यकता है।

यहा भी पढ़ें:- सुलतानपुर : रसोइयों की पाक कला प्रतियोगिता में बच्चे देंगे नंबर

संबंधित समाचार