लखनऊ : केजीएमयू में नौकरी का झांसा दे रुपए हड़पने वाले दो ठग पकड़े गए

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार, लखनऊ। केजीएमयू में नौकरी लगवाने के नाम पर ठगी करने वाले दो ठगों को बुधवार को चौक पुलिस ने शताब्दी अस्पताल के पास से गिरफ्तार किया। जिसकी पहचान सआदतगंज निवासी कैफ खान और असलान के रूप में हुई है।

मामले की जानकारी देते हुए चौक कोतवाली प्रभारी प्रशांत मिश्र ने बताया कि एक फरवरी को दुबग्गा निवासी मो. अनस अंसारी ने प्राथमिकी दर्ज कराते हुए बताया था कि शताब्दी अस्पताल में हेल्पर की नौकरी लगाने के नाम पर उनसे एक लाख रुपये की ठगी की गई थी।

मामले की जांच करते हुए कैफ खान और असलान को गिरफ्तार किया गया। इंस्पेक्टर प्रशांत मिश्र ने बताया कि कैफ खान दुकानों से लेकर दवाईयां सप्लाई करता है। वहीं, असलान भी आरोपी का हाथ बंटाता है।

यह भी पढ़ें : जिला अधिवक्ता संघ चुनाव : राजेश कुमार दुबे बने अध्यक्ष, महासचिव पद पर ओमप्रकाश का कब्जा

संबंधित समाचार