Share Market : शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स-निफ्टी में गिरावट, रुपया भी 12 पैसे टूटा 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुंबई। मिले-जुले वैश्विक संकेतों के बीच बृहस्पतिवार को शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 115 अंक गिर गया। बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 113.77 अंक या 0.19 प्रतिशत गिरकर 60,550.02 अंक पर कारोबार कर रहा था।

वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 63.70 अंक या 0.36 प्रतिशत की गिरावट के साथ 17,808 अंक पर कारोबार कर रहा था। सेंसेक्स की कंपनियों में मारुति का शेयर सबसे अधिक 1.31 प्रतिशत गिर गया। इसके बाद टाटा मोटर्स, बजाज फिनसर्व, एसबीआई, भारती एयरटेल, कोटक बैंक, एक्सिस बैंक और रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयर भी घाटे में थे। 

वहीं दूसरी तरफ एलएंडटी, बाजार फाइनेंस, इन्फोसिस, पॉवरग्रिड और टीसीएस लाभ वाली प्रमुख कंपनियां रहीं। इस बीच अडाणी पावर के शेयर बीएसई पर शुरुआती कारोबार में पांच प्रतिशत गिरकर 172.90 रुपये प्रति शेयर पर रह गए। इससे पहले बुधवार को आई चालू वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही की रिपोर्ट में कंपनी का शुद्ध एकीकृत लाभ 96 प्रतिशत की गिरावट के साथ 8.77 करोड़ रुपये दर्ज किया गया था। 

रुपया में 12 पैसे की गिरावट  
घरेलू शेयर बाजारों में विदेशी पूंजी की लगातार निकासी के कारण बृहस्पतिवार को शुरुआती कारोबार में रुपया 12 पैसे की गिरावट के साथ 82.66 प्रति डॉलर पर पहुंच गया। फॉरेक्स डीलरों ने कहा कि वैश्विक बाजारों में कच्चे तेल के बढ़ते दाम और विदेशी पूंजी की निकासी ने निवेशकों की धारणा को प्रभावित किया। 

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया 82.59 प्रति डॉलर पर लाल निशान में खुलने के बाद पिछले कारोबारी दिन के बंद से 12 पैसे गिरकर 82.66 प्रति डॉलर पर कारोबार कर रहा था। भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) द्वारा नीतिगत दर रेपो 0.25 प्रतिशत वृद्धि किए जाने के बाद पिछले कारोबारी सत्र में रुपया 16 पैसे की बढ़त के साथ 82.54 प्रति डॉलर पर बंद हुआ था।

ये भी पढें- मौजूदा वित्त वर्ष की दूसरी छमाही में नीचे आएगा चालू खाते का घाटा: शक्तिकांत दास

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

गंगाराम की मौत पर रोया पूरा गाँव, नहीं जला घर का चूल्हा, 130 सालों तक तालाब में रहने की क्या है कहानी; NCERT के पाठ्यक्रम में शामिल
NEET विवाद पर छात्रों के समर्थन में आए वरुण धवन और नोरा फतेही, बोले- हर छात्र निष्पक्ष और भरोसेमंद व्यवस्था का हकदार
Parliament Monsoon Session Day 5: लोकसभा की कार्यवाही 27 जुलाई तक स्थगित, किरण रिजिजू बोले- NEET पर चर्चा जरूरी, देश को सही संदेश जाना चाहिए
''छात्रों को धमकाने की हिम्मत कैसे हुई?'' , राहुल गांधी का सरकार पर हमला, कहा- छात्रों को लोकतांत्रिक अधिकारों से नहीं डराया जा सकता
लखनऊ में IGRS शिकायतों पर बड़ा एक्शन: 60% शिकायतकर्ता असंतुष्ट, डीएम ने 25 अधिकारियों का जून का वेतन रोका