Video : बेटे जेह के साथ वर्कआउट करती नजर आईं करीना कपूर, फैंस बोले- सुपर मॉम
करीना कपूर के वर्कआउट पार्टनर बने उनके क्यूट से बेटे जेह, वीडियो में देखें उनकी शरारतें
मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री करीना कपूर अपनी फिटनेस का काफी ख्याल रखती है। करीना अक्सर सोशल मीडिया पर अपना वर्कआउट वीडियो शेयर करती हैं। करीना कपूर ने अपने बेटे जेह के साथ इंस्टाग्राम पर अपना एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह वर्कआउट करती नजर आ रही हैं।
https://www.instagram.com/p/CoZNiQnI09Q/?hl=en
वीडियो की शुरुआत में करीना एक्सरसाइज करते हुए नजर आती हैं। करीना के बेटे जेह वीडियो में मुस्कुराते हुए दिखाई देते हैं। एक्सरसाइज करते हुए करीना ने ब्लैक कलर का जिम वियर कैरी किया है, इस आउटफिट में वह बेहद स्टाइलिश लग रही हैं। पोस्ट शेयर करते हुए करीना ने लिखा, अपने सबसे अच्छे दोस्त के साथ कसरत करते हुए।
करीना के इस पोस्ट पर उनके फैंस रिएक्ट कर रहे हैं। करीना का तारीफ करते हुए फैंस उन्हें सुपर मॉम बता रहे हैं। एक फैन ने कमेंट करते हुए लिखा, यू आर ऑसम बेबो। वहीं एक फैन ने लिखा, जेह बेहद क्यूट है। जबकि एक अन्य फैन ने लिखा, आप पृथ्वी की सबसे फिटेस्ट मॉम हैं।
ये भी पढ़ें : Pathaan Box Office Collection : बॉक्स ऑफिस पर 'पठान' का धमाल, दुनियाभर में 14 दिनों में कमाए 865 करोड़ रुपये
