बरेली: तमंचे के बल पर महिला के साथ दुष्कर्म, पीड़िता ने SSP से  लगाई न्याय की गुहार

Amrit Vichar Network
Published By Vishal Singh
On

बरेली, अमृत विचार। अपनी झोपड़ी में बच्चों के साथ सो रही महिला को उसके पड़ोसी ने दबोच लिया और उसके साथ तमंचे के बल पर दुष्कर्म किया। महिला ने इसकी शिकायत थाने में की। सुनवाई न होने पर आज यानि गुरुवार को महिला ने एसएसपी से शिकायत की है। 

क्या है मामला?
थाना बिथरी चैनपुर में एक ईंट भट्ठा पर काम करने वाली महिला ने बताया कि वह भट्ठे पर ईंट थापने का काम करती है। उसने बताया कि 6 फरवरी को उसका  पति शादी में बैण्ड बजाने के लिये गया था। वह अपने छोटे-छोटे बच्चों के साथ भट्ठे पर अपनी झोपड़ी में अकेली थी। तभी उसके गांव का ही एक युवक उसे अकेला पाकर आ गया। वह झोपड़ी में ही चारपाई पर लेटी सो रही थी। 

आरोपी ने उसे बुरी नियत से दबोच लिया। विरोध करने पर आरोपी ने तमंचा दिखा कर डरा दिया कि अगर आवाज निकाली तो जान से मार दूंगा। आरोपी ने महिला के साथ जबरदस्ती तमंचे के बल पर दुष्कर्म की घटना को अंजाम दे दिया और फरार हो गया। थाने में सुनवाई न होने पर आज महिला ने एसएसपी से न्याय की गुहार लगाई है।

ये भी पढ़ें- बरेली: एक तरफ परिणाम जारी, दूसरी तरफ परीक्षा की तैयारी

संबंधित समाचार