मुरादाबाद : '14 फरवरी को Valentine Day न मनाएं, पुलवामा हमले में शहीद हुए जवानों को दें श्रद्धांजलि'

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बजरंग दल ने वैलेंटाइन डे के विरोध में एसएसपी को दिया चार सूत्रीय ज्ञापन

मुरादाबाद, अमृत विचार।  विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल ने गुरुवार को 'वैलेंटाइन डे' को लेकर एसएसपी को चार सूत्रीय ज्ञापन सौंपा है। बजरंग दल के महानगर सुरक्षा प्रमुख अश्वनी सूद के नेतृत्व में दिए गए ज्ञापन में बताया कि 14 फरवरी को विदेशी परंपरा वैलेंटाइन डे मनाने वाले प्यार के नाम पर पार्क में जाने वाले भारतीय मूल्यों और परंपराओं का अपमान करते है।

उन्होंने कहा कि शहर के प्रमुख पार्क, हर्बल पार्क, कंपनी बाग पार्क, सार्वजनिक सड़क चौराहा, रेस्टोरेंट, पब, गर्ल्स कॉलेज के पास एंटी रोमियो की टीम एक्टिव की जाए। अश्लीलता फैलाने वालों पर कार्रवाई की जाए। प्रेमी दिवस के रूप में मनाने की जगह इस दिन को 14 फरवरी 2019 को पुलवामा हमले में शहीद हुए जवानों को श्रद्धांजलि दी जाए। 

उन्होंने बताया कि वैलेंटाइन के नाम पर अश्लीलता फैलाने वालों के खिलाफ अभियान चलाया जाएगा। प्यार के नाम पर लव जिहाद जैसी गतिविधि बर्दाश्त नहीं की जाएगी। 10 फरवरी से 15 फरवरी तक बजरंग दल ने पूरे शहर को 17 भागों में बांटकर 70 टीमें बनाई हैं। जिसका नेतृत्व महानगर संयोजक अभिनव भटनागर करेंगे। हर टीम के 11 प्रभारी बनाए गए हैं। इस दौरान प्रांत सह संयोजक गौरव भटनागर, अमित गुप्ता, अभिनव भटनागर, दिनेश प्रजापति, शुभम, राजीव ठाकुर, राहुल आदि मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें :  मुरादाबाद : सरकारी सुविधाएं नाम की, जर्जर आंगनबाड़ी केंद्र की छत पर उपले पाथ रहे ग्रामीण

संबंधित समाचार