मुरादाबाद : मुंहबोले साले संग वायरल की बीवी की तस्वीरें, तीन आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

समझौते का दबाव बनाने के लिए पिकनिक की तस्वीर को पति ने बनाया हथियार , पीड़ित महिला की तहरीर पर पति समेत तीन आरोपियों के खिलाफ मुकदमा

मुरादाबाद,अमृत विचार। मुंहबोले साले संग बीवी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल करना पति पर भारी पड़ गया। पीड़िता की तहरीर पर मझोला पुलिस ने पति समेत तीन आरोपियों के खिलाफ गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया है। 

मझोला थाना क्षेत्र में रामेश्वर कालोनी की रहने वाली रूचि शर्मा पत्नी कपिल कुमार शर्मा के मुताबिक बीते दो साल से ममुराल वालो से उनका कानूनी विवाद चल रहा है। पति व ससुरालियों के खिलाफ उन्होंने दहेज उत्पीडन का केस दर्ज कराया है। मामला कोर्ट में विचाराधीन है। कुछ माह पहले महिला अपने मुह बोले भाई रवि चौधरी के साथ के पिकनिक पर घूमने गई।  वहां के फोटोग्राफ रिश्तेदारों के बीच वायरल करते हुए कपिल शर्मा ने अपनी ही बीवी को बदनाम करने की कोशिश की।

महिला के मुताबिक 31 जनवरी को आरोपी पति ने उनके पिता के मोबाईल नंबर पर फोटोग्राफ पोस्ट किया। इसके बाद तीन जनवरी को महिला के जीजा  अनुराग शुक्ला उर्फ सोनू के मोबाईल नंबर पर तस्वीरें पोस्ट की गई। महिला के मुताबिक पति ने केस में समझौता करने का दबाव बनाने की कोशिश में फोटोग्राफ सोशल मीडिया पर वायरल किया। महिला का आरोप है कि खेल में उसका मुंह बोला भाई  रवि चौधरी अपने साथी अमित चौधरी संग पति के साथ हमसाज है। महिला ने तीनों पर हत्या करने तक की आशंका जताई है।

पीड़िता की तहरीर पर मझोला पुलिस ने उक्त तीनों आरोपियों के खिलाफ गंभीर धाराओं में केस दर्ज करते हुए घटना की जांच शुरू कर दी है। थाना प्रभारी धनंजय सिंह ने बताया कि साइबर सेल की मदद से आरोपों की जांच शुरू कर दी गई है।

ये भी पढ़ें :  मुरादाबाद : पुलिस अकादमी चोरों के निशाने पर, मूर्तियां चुरा ले गए थे दो चोर, दोनों को पुलिस ने दबोचा, कबाड़ी भी गिरफ्तार

संबंधित समाचार