आजाद भारत का सबसे बड़ा आर्थिक घोटाला अडानी कांड : युवा कांग्रेस

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

समस्तीपुर। भारतीय युवा कांग्रेस के आह्वान पर युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने अडानी कंपनी की जांच संयुक्त संसदीय समिति द्वारा नहीं कराने के विरोध मे गुरुवार को समस्तीपुर शहर के विभिन्न मार्गों पर विरोध प्रदर्शन किया। युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय संयोजक अबू तनवीर ने कहा कि आजाद भारत का सबसे बड़ा आर्थिक घोटाला अडानी कांड है।

ये भी पढ़ें - JNU के शिक्षक संघ ने विश्वविद्यालय की ‘टुकड़े-टुकड़े’ छवि बदलने के लिए किया महोत्सव का आयोजन 

उन्होंने आरोप लगाया कि आर्थिक घोटाला के आरोपी अडानी को बचाने में केन्द्र सरकार काम कर रही है। राष्ट्रीय संयोजक अबू तनवीर ने कहा कि इस मुद्वो को लेकर कांग्रेस द्वारा देशव्यापी आन्दोलन की गति को तेज किया जायेगा। इस विरोध प्रदर्शन मे जिला युवा कांग्रेस के अध्यक्ष रितेश कुमार चौधरी समेत बड़ी संख्या मे कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।

ये भी पढ़ें - उत्तम कुमार रेड्डी ने मोदी सरकार पर लगाया क्रोनी कैपिटलिज्म का आरोप

संबंधित समाचार