आगरा: लापता युवती का खेत में पड़ा मिला शव, जांच में जुटी पुलिस   

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

आगरा, अमृत विचार। जिले के थाना बमरौली कटारा के गांव छोटा इकथरा में एक युवती का शव खेत में पड़ा मिला है। युवती एक दिन पहले घर से निकली थी, वापिस न आने पर परिजन उसकी तलाश में जुटे थे। सूत्रों के अनुसार उसकी गला दबाकर हत्या की गई है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना के खुलासे के लिए पुलिस युवती के परिजनों से पूछताछ कर रही है। 

पुलिस की तरफ से दी गयी जानकारी के अनुसार रीना पुत्री रमेश चंद (19) छोटा इकथरा की रहने वाली थी। परिजन ने बताया है कि वह दोपहर में घर से निकली थी। इसके बाद लौट कर नहीं आई। उन्होंने पुलिस को सूचना दी थी। शुक्रवार सुबह उसका शव घर से 200 मीटर दूर खेत में पड़ा हुआ मिला। उसके गले पर निशान था। घटना के खुलासे के लिए पुलिस जांच कर रही है। 

ये भी पढ़ें -हमीरपुर: अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार एक की मौत, दो घायल

संबंधित समाचार