अयोध्या: गन्ना लदी ट्रैक्टर ट्राली पलटी, वृद्ध किसान की दबकर मौत 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

पूराबाजार/ अयोध्या, अमृत विचार। पूराकलंदर थाना क्षेत्र के मोहतसिमपुर गांव के समीप माइनर के पास गन्ना लदी ट्रैक्टर ट्राली अनियंत्रित होकर पलट जाने से एक वृद्ध किसान दबकर घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने गंभीर घायल को जिला अस्पताल पहुंचाया जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

मोहतसिमपुर गांव निवासी जयराम मौर्य 65 वर्ष शुक्रवार की सुबह करीब 10.30 बजे खेत से काम करने के बाद अपने घर वापस हो रहे थे। घर से कुछ दूरी पर जमूरतगंज- बिल्हर घाट मार्ग पर मोहतसिम पुर गांव के समीप माइनर के पास गन्ना लदी ट्रैक्टर ट्राली बिल्हर घाट की तरफ से आ रही थी। ट्राली जैसे ही माइनर के पास पहुंची कि अचानक अनियंत्रित होकर पलट गई जिसमें जयराम मौर्य दब गए। ग्रामीणों ने आनन-फानन में गन्ने को हटाते हुए जयराम मौर्य को बाहर निकाला और इलाज के लिए जिला अस्पताल ले गए जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। ट्रैक्टर चालक फरार हो गया है। थाना प्रभारी कृष्ण कुमार मिश्र ने बताया कि ट्रैक्टर ट्राली को कब्जे में ले लिया गया है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।

ये भी पढ़ें -अयोध्या: ज्वेलर्स की दुकान से टप्पेबाज ने पार किए कीमती आभूषण

संबंधित समाचार