GOOD NEWS: CM ने किसानों को दी राहत, 2000 यूनिट तक नहीं देना होगा बिजली का बिल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने राज्य के बजट में घोषणा की कि प्रदेश में 2000 यूनिट तक बिजली खपत करने वाले किसानों को वित्त वर्ष 2023-24 से मुफ्त बिजली मिलेगी। उन्होंने विधानसभा में बजट पेश करते हुए 2000 यूनिट मासिक खपत करने वाले 11 लाख से अधिक किसानों को मुफ्त बिजली देने की घोषणा की।

गहलोत ने कहा कि खेती के लिए निर्बाध बिजली उपलब्ध कराना राज्य सरकार की प्राथमिकता है। मुख्यमंत्री ने छोटे सीमांत और कमजोर वर्ग के किसानों की भूमि को नीलाम होने से बचाने के लिए राजस्थान किसान ऋण राहत अधिनियम को लागू करने की भी घोषणा की। 

यह भी पढ़ें- Video : CM गहलोत पढ़ने लगे पिछले साल का बजट, विपक्ष का जोरदार हंगामा, वसुंधरा बोलीं- ये इतिहास में पहली बार हुआ 

संबंधित समाचार