Theft In Mahoba : भूतपूर्व सूबेदार के घर से पचास लाख की चोरी, पत्नी का इलाज कराने गए थे दिल्ली

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

Theft In Mahoba महोबा में भूतपूर्व सूबेदार के घर पर चोरी।

Theft In Mahoba महोबा में भूतपूर्व सूबेदार के घर से चोर पचास लाख की संपत्ति से भरा लॉकर उखाड़ ले गए। वह पत्नी का इलाज कराने के लिए दिल्ली गए थे। पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी है।

महोबा, अमृत विचार। Theft In Mahoba शहर के मुहल्ला बजरंग नगर में डीएम आवास के पीछे चोरों ने एक भूतपूर्व सूबेदार के घर का ताला तोड़कर 50 लाख रुपये से अधिक की सम्पत्ति चोरी कर ली और फरार हो गए। सूचना मिलने पर पुलिस ने घटना स्थल का निरीक्षण कर जायजा लिया। अब पुलिस सीसी टीवी कैमरे खंगाल रही है, जिससे कुछ सुराग लग सके। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर फोरेंसिंक टीम भी घटना का पर्दाफाश करने में हाथ पैर मारने में जुट गई है। 

शहर के मुहल्ला बजरंग निवासी पूर्व सूबेदार अखिलेश कुमार अपनी पत्नी अनुसुइया की तबियत खराब होने के कारण वह पत्नी को लेकर दिल्ली इलाज कराने गया था। घर पर ताला लगा हुआ था, तभी चोरो ने मौके का फायदा उठाते हुए गुरुवार की रात को मुख्य गेट का ताला तोड़कर अंदर प्रवेश किया और गोदरेज की अलमारी में बख्सों के ताले तोड़े बाद में घर पर लगा लाॅकर ही पूरा उखाड़ कर ले गए। लाॅकर में 50 लाख रुपये के जेबर और नकदी रखी हुई थी। इस घटना से परिजनों के होश उड़ गए। 

चोरो ने दरबाजे का ताला तोड़कर मकान के अदर भी कई स्थानों पर पैसे और जेबरात की खोजबीन की, लेकिन उन्हंे कोई सुराग नहीं लगा, बाद में तलाश करने पर उन्हें लाॅकर हाथ लग गया, जिसे उखाड़कर चोर अपने साथ ले गए। शुक्रवार को सूचना मिलने पर घर लौटे परिजनों ने बताया कि बदमाश सब कुछ ले गए, जिससे अब आर्थिक संकट पैदा हो गया है। इतना ही नहीं चोरे घर पर किचिन के अंदर चाय बनाकर आराम से पीते रहे। किचिन में कप, चाय छलनी और भगोने में चाय की पत्ती सनी मिली।

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

कांवड़ यात्रा को लेकर लखनऊ में सख्ती, मुख्य मार्गों पर बंद रहेंगी नॉनवेज की दुकानें; FSDA करेगा खाद्य पदार्थों की जांच
CJP Protest: CJP का रुख बरकरार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे से कम कुछ स्वीकार नहीं, जानें CJP के प्रदर्शन पर क्या बोले RSS नेता इंद्रेश कुमार
लखनऊ में भोजपुरी अभिनेत्री ने दर्ज कराया साइबर फ्रॉड का केस, बेटी की AI से अश्लील वीडियो वायरल करने का आरोप 
हरदोई सड़क हादसा: तेज रफ्तार बनी जानलेवा, पेड़ से टकराई बाइक; किसान की दर्दनाक मौत
Parliament Monsoon Session Day 5: राज्यसभा में हंगामे के बाद कार्यवाही दोपहर 2 बजे तक स्थगित, CJP से बातचीत के लिए कंस्टीट्यूशन क्लब पहुंचे जेपी नड्डा