बरेली: उड़ला जागीर और पदारथपुर में पकड़े गए 12 बिजली चोर

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार: विद्युत वितरण खंड द्वितीय बरेली के तहत आने वाले 33 केवी के विद्युत उपकेंद्र नकटिया में अधिक लाइन लॉस के चलते चयनित फीडर के ग्राम उड़ला जागीर व पदारथपुर में चेकिंग अभियान चलाया गया। टीम का नेतृत्व उपखंड अधिकारी अमित कुमार सक्सेना ने किया, साथ में प्रवर्तन दल प्रभारी ग्रामीण अनिल कुमार पाण्डेय भी मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें - बरेली: ओएमयू पर हुए हस्ताक्षर, छात्रों का निखरेगा भविष्य

इस दौरान बिजली चोरी करने वाले 12 लोगों खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई गई। इस दौरान अवर अभियंता नकटिया ओम प्रकाश, अवर अभियंता ठिरिया वीपी सिंह, टीजी द्वितीय विवेक कुमार, वीरेंद्र कुमार आदि मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें - बरेली: स्ट्रांग रूम के डबल लॉक में कैद हुए प्रश्नपत्र

संबंधित समाचार